बरेली: अंतिम समय में बदला प्रधानमंत्री का हल्द्वानी जाने का ‘बी प्लान’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री की गुरुवार को हल्द्वानी में जनसभा थी। उनका बरेली में चेंजओवर था। चेंजओवर के बाद प्रधानमंत्री के हल्द्वानी जाने को लेकर प्रशासनिक अफसरों ने ए और बी प्लान तैयार किए थे। प्रधानमंत्री का प्लेन त्रिशूल एयरफोर्स पर पहुंचा तो आसमान में घना कोहरा था। इसको लेकर अफसर काफी देर तक पशोपेश …

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री की गुरुवार को हल्द्वानी में जनसभा थी। उनका बरेली में चेंजओवर था। चेंजओवर के बाद प्रधानमंत्री के हल्द्वानी जाने को लेकर प्रशासनिक अफसरों ने ए और बी प्लान तैयार किए थे। प्रधानमंत्री का प्लेन त्रिशूल एयरफोर्स पर पहुंचा तो आसमान में घना कोहरा था। इसको लेकर अफसर काफी देर तक पशोपेश में रहे कि प्रधानमंत्री को चौपर से हल्द्वानी भेजें या सड़क मार्ग से। इस बीच कोहरा कम होने पर अंतिम समय में बी प्लान बदला गया। प्रधानमंत्री चौपर से हल्द्वानी रवाना हुए।

प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से जाने को लेकर सुबह से ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी एयरफोर्स से लेकर किच्छा तक लगाई गई थी। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, एसपी क्राइम मुकेश कुमार को नैनीताल रोड पर तैनात किया गया था।

दोपहर तक कोहरा होने के कारण एक बार यह मैसेज पास हुआ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क के रास्ते हल्द्वानी जा सकते हैं। इसके लिए पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं लेकिन दोपहर में मौसम साफ होने पर प्रधानमंत्री चौपर से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए। इस दौरान एडीजी अविनाश चंद, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण मौजूद थे।

नैनीताल रोड पर बेल्टों से मारपीट करते दो लोग व जुटी भीड़।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी थी पुलिस, सड़क पर होने लगी बेल्टों से मारपीट
नैनीताल रोड पर एयरफोर्स के पास प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। इसी बीच एक परिवार ने दो लोगों पर घर में घुसकर चोरी के प्रयास का आरोप लगा दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में सड़क पर मारपीट होने लगी। यह देख वहां हंगामा मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई।

मामला रेलवे लाइन के पास का है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस के सामने भी गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई। हालांकि रात तक पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।

सड़कों से हटवा दिए गए वाहन
प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से हल्द्वानी जाने की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद पीर बहोड़ा सड़क से चौकी तक सड़क की ओर मुंह करके खड़े वाहनों को हटवा दिया गया या फिर उन्हें मोड़कर खड़ा करवाया गया।

संबंधित समाचार