बरेली: मोदी से मिलकर जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने का मामला उठाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एयरफोर्स में भाजपा के कई पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने बारी-बारी से पदाधिकारियों से उनके दायित्व की जानकारी लेने के साथ हालचाल पूछा। जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी ने हाथ जोड़कर मोदी को नमस्कार किया तब प्रधानमंत्री ने अंकित के दायित्व की जानकारी लेकर पूछा, …

बरेली, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एयरफोर्स में भाजपा के कई पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान मोदी ने बारी-बारी से पदाधिकारियों से उनके दायित्व की जानकारी लेने के साथ हालचाल पूछा। जिला मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी ने हाथ जोड़कर मोदी को नमस्कार किया तब प्रधानमंत्री ने अंकित के दायित्व की जानकारी लेकर पूछा, कैसा चल रहा है आपका मीडिया। इस दौरान चौधरी सम्राट सिंह जिला उपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के समक्ष दो मांगें रखीं। कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लेकर आएं। यह सुनने पर मोदी ने मुस्कुराते हुए सिर हिलाया।

इसके साथ संस्कृति भाषा को अनिवार्य रूप से कागजी कार्रवाई में लागू करने का मामला उठाया। ये पदाधिकारी मोदी के दिल्ली लौटने के दौरान मिले थे। मोदी से मिलने वालों में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, आईएमए अध्यक्ष डा. विमल भारद्वाज, हर्षवर्धन आर्य, दुर्विजय सिंह शाक्य, दीपक सोनकर, डॉ नरेंद्र गंगवार, डॉ पंकज गंगवार, राम आसरे कश्यप, नेमचंद्र मौर्य, अंकित शुक्ला, राज अग्रवाल, शीतल गुलाटी, रेखा श्रीवास्तव, सूर्यकांत मौर्य शामिल रहे।

विजिबिलिटी कम होने से 50 मिनट की देरी से पहुंचे मोदी
विजिबिलिटी कम रहने की वजह से गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजकीय विमान 50 मिनट की देरी से दिल्ली से बरेली के लिए उड़ा। इस वजह से मोदी 12:45 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचे। चेंजओवर के दौरान एयरफोर्स में मौजूद राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार और विधायक बहोरन लाल मौर्य, मेयर डा. उमेश गौतम से हाथ जोड़कर नमस्कार हुई। इसके बाद मोदी हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी के लिए उड़ गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का निर्धारित समय 11:55 था। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार विजिबिलिटी कम होने की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट से विमान ने देरी से उड़ान भरी थी।

बरेली से मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइटें रहीं निरस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेंजओवर को लेकर गुरुवार को बेंगलुरू और मुंबई आने-जाने वाली उड़ानें निरस्त रहीं। इससे बरेली, मुरादाबाद मंडल संग उत्तराखंड के यात्री परेशान रहे। मोदी के दिल्ली से बरेली आने, हल्द्वानी जाने, बरेली से दिल्ली जाने के समय के आसपास ही मुंबई और बेंगलुरू की उड़ानों का समय है इसलिए सुरक्षा कारणों की वजह से इंडिगो ने दोनों शहरों की चारों उड़ानें निरस्त रखीं।

मोदी के आने की वजह से एयरपोर्ट में भी सुरक्षा कड़ी रही। 18 दिसंबर को नरेंद्र मोदी ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी थी। उस दिन भी मोदी के त्रिशूल एयरफोर्स में चेंजओवर की वजह से मुंबई और बेंगलुरू जाने एवं मुंबई और बेंगलुरू से बरेली आने वाली फ्लाइटें निरस्त रखी गईं थीं।

संबंधित समाचार