मुरादाबाद : भाजपा के चाणक्य ने जुटाया योगी के पक्ष में जन समर्थन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विनोद श्रीवास्तव/अमृत विचार। स्थान बुद्धि विहार का मैदान, मंच पर भाजपा के चाणक्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। अवसर जन विश्वास रैली, फिर तो शाह भी पूरे रौ में दिखे। विरोधियों को अपने शब्दों के बाण से छलनी करने का कोई अवसर नहीं चूके। मोदी-योगी प्रदेश व देश के लिए जरूरी का नारा देकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ …

विनोद श्रीवास्तव/अमृत विचार। स्थान बुद्धि विहार का मैदान, मंच पर भाजपा के चाणक्य केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। अवसर जन विश्वास रैली, फिर तो शाह भी पूरे रौ में दिखे। विरोधियों को अपने शब्दों के बाण से छलनी करने का कोई अवसर नहीं चूके। मोदी-योगी प्रदेश व देश के लिए जरूरी का नारा देकर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के पक्ष में जन समर्थन जुटाया और तीन सौ पार का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया।

भारतीय जनता पार्टी के जन विश्वास रैली को संबोधित करने आए अमित शाह ने जहां बुद्धि विहार के मैदान से कार्यकर्ताओं में जोश भरा, वहीं पश्चिमी यूपी की उस बेल्ट से सपा-बसपा-कांग्रेस पर निशाना साधा, जहां भाजपा कमजोर स्थिति में हैं। उन्होंने बुआ, बबुआ, बहना (प्रियंका गांधी) की दाल नहीं गलने की बात कहकर कार्यकर्ताओं का टेंपो हाई किया। भाजपा के चाणक्य ने मंच से कई बार मोदी-योगी का नारा लगवाकर यह संदेश दिया कि दिल्ली में मोदी और यूपी में योगी ही जनता के विश्वास पर खरा उतरने में कामयाब हैं। कार्यकर्ताओं को यह कहकर चैन से नहीं बैठने का संदेश दिया कि 300 के पार होने पर ही जीत का असली जश्न मनेगा। यूपी में योगी और भगवा लहराने के गीतों पर कार्यकर्ता खूब थिरके।

चतुर राजनेता के साथ कुशल शिक्षक भी दिखे शाह
केंद्रीय गृह मंत्री कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका के ससुराल में भीड़ की नब्ज को भांप हमला करने से चूके नहीं। बोले, जो विकास का कार्य करे उसका ही रिश्ता सच्चा है। केवल दिखावे के रिश्ते से पीतलनगरी के लोगों का भला होगा क्या.. का सवाल जनता से कर चालाकी से नहीं में जवाब भी लिया, ऐसा करते समय वह चतुर राजनेता के साथ कुशल शिक्षक भी दिखे। शाह ने प्रियंका की प्रतिज्ञा की खिल्ली उड़ाई, बोले कांग्रेस अपना भला कर ले, यही काफी है।

 

संबंधित समाचार