हरदोई: नव वर्ष के स्वागत की तैयारियां जोरों पर, युवा में देखने को मिला विशेष उत्साह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। नव वर्ष के स्वागत की तैयारियां जिले में जोरों पर चल रही है। नगर में फूलों व केक की बिक्री जमकर हो रही है होटल व रेस्टोरेंट वालों ने भी नव वर्ष तैयारियां की है। बताते चलें कि नववर्ष आने में कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। नववर्ष का उत्साह लोगों में सिर चढ़कर …

हरदोई। नव वर्ष के स्वागत की तैयारियां जिले में जोरों पर चल रही है। नगर में फूलों व केक की बिक्री जमकर हो रही है होटल व रेस्टोरेंट वालों ने भी नव वर्ष तैयारियां की है।

बताते चलें कि नववर्ष आने में कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। नववर्ष का उत्साह लोगों में सिर चढ़कर बोल रहा है। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के बड़ा चौराहा, सदर बाजार और रेलवे गंज की मुख्य बाजारों में केक की बिक्री जोरों पर है। वहीं एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के लिए लोग फूलों व फूल के गुलदस्ते खरीदने में भी जमकर लगे हुए हैं।

फूल वालों ने भी सुबह से ही अपनी दुकानें सजा कर ग्राहकों को आकर्षित करना शुरू कर दिया है। नववर्ष की तैयारियों में नगर के रेस्टोरेंट व होटल मालिक भी हैं, लेकिन कोविड- को ध्यान में रखते हुए उनके अंदर संशय का माहौल है। बताते चलें कोविड के चलते रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया है। ऐसे में होटल व रेस्टोरेंट में होने वाली नववर्ष के स्वागत की तैयारियां पर भी लगाम लग जाएगी।

प्रशासन ने कोविड नियमों का पालन कराने के लिए माकूल इंतजाम किए हैं पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की रात 9 बजे से ही पुलिस गश्त करती रहेगी कहीं पर भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी।

लोगों को घरों के बाहर टेंट लगाकर नववर्ष का जश्न न मनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन बार-बार लोगों को सामूहिक आयोजन से दूर रहने की चेतावनी दे रहा है ।

पढ़ें- इत्र व्यापारियों के परिसरों पर पड़ी छापेमारी पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, एक बार फिर BJP पर साधा निशाना…

बताते चलें कि जिले में करोना का एक मरीज निकल आने से प्रशासन और भी चौकन्ना हो गया है ।ऐसे में नववर्ष के स्वागत की तैयारियों पर ग्रहण लग सकता है। यही वजह है कि लोग सुबह से ही नववर्ष के स्वागत की तैयारियों में लग गए हैं ।लोग फूल ,बुके, के क व पेस्टी खरीदने में शनिवार की सुबह से ही मशगूल हो गए हैं। बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा विशेष चहल-पहल दिखाई पड़ रही है।

नव वर्ष के स्वागत की तैयारियों के उत्साह का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दुकानों पर केक व पेस्टी के लिए लोगों को काफी समय खर्च करना पड़ रहा है।  केक के लिए लोग काफी समय तक लाइन में लगे रहे तब जाकर उनको की केक मिल पाई।

केक की मांग अधिक हो जाने से केक बनाने वाले व केक विक्रेता भी परेशानी में हैं। केक की आपूर्ति करना दुकानदारों व केक बनाने वालों के लिए मुश्किल पड़ रहा है। हालांकि ग्राहकों की मांग को देखते हुए शुक्रवार से ही केक व पेस्टी के कारखानों में काफी बड़ी संख्या में उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।

फिलहाल नव वर्ष के स्वागत की तैयारियां लोगों के सिर चढ़कर बोल रही हैं वहीं कोविड का भी डर लोगों को सता रहा है।

संबंधित समाचार