Happy New Year 2022: कोरोना महामारी के बीच नए साल को घर पर रहकर ऐसे करें सेलिब्रेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साल 2021 के समाप्त होने और साल 2022 के आगाज होने में मात्र कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। यानि की नए साल 2022 के आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, जो आज 31 दिसम्बर की रात 12 बजे खत्म हो जाएगी। ऐसे में नए साल की शुरूआत से पहले हम सभी के …

साल 2021 के समाप्त होने और साल 2022 के आगाज होने में मात्र कुछ ही घंटे शेष बचे हैं। यानि की नए साल 2022 के आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, जो आज 31 दिसम्बर की रात 12 बजे खत्म हो जाएगी। ऐसे में नए साल की शुरूआत से पहले हम सभी के मन में नए साल के जश्न को लेकर कई तरह के प्लान बनने लगते हैं। लेकिन, कोरोना महामारी के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए आपका घर पर रहना ही सही है।

ऐसे में नए वर्ष के मौके पर घर पर बोर न होकर आप न्यू ईयर हाउस पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इससे आप नये साल का वेलकम शानदार ढंग से कर सकते हैं। तो चलिए हम आपको नये साल पर घर पर पार्टी करने के कुछ बेहतरीन और एक्साइटिंग आइडिया देने वाले हैं जिसे अपनाकर आप इस न्यू ईयर को सेलिब्रेट कर सकते हैं…

1. घर पर लॉन पार्टी का करें आयोजन

अगर आपके घर की छत बड़ी हैं तो आप वहीं लॉन या Terrace पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इसके लिए आप घर की छत को या लॉन को खूबसूरत लाइट्स या फलों से सजा सकते हैं। इसके अलावा छत पर लगे प्लान्ट्स पर भी आप लाइट्स को भी लगा सकते हैं। इसके अलावा आप वहां डांस और खाने पीने का बेहतरीन आयोजन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इस तरह की पार्टी में केवल घर के लोग और कुछ फेड्स को ही बुलाए। यह आपको कोरोना से बचाव के लिए बेहद जरूरी हैं।

2. डिनर डेट का करें आयोजन

अगर आप इस नये साल को अपने पार्टनर या जीवनसाथी के लिए यादगार बनाने चाहते हैं तो घर में ही कैंडल लाइट डिनर की प्लानिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही घर को खूबसूरत ढंग से डेकोरेट करें और फिर अपने पार्टनर की पसंद के खाने को या तो खुद बनाएं या उनके फेवरेट रेस्टोरेंट से मंगवाएं। यह उन्हें हमेशा याद रहेगा।

3. थीम पार्टी का आयोजन

नये साल को बेहतर ढंग से इंजॉय करने के लिए आप थीम पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं. इसमें आप पजामा पार्टी या कुछ अलग हटकर पार्टी थीम का भी चुनाव कर सकते हैं। दोस्तों के साथ बिताए गए ये पल आपको जिंदगी भर याद रखेंगे।

4. पॉटलक पार्टी का करें आयोजन

नये साल को और मजेदार बनाने के लिए आप पॉटलक पार्टी थीम का भी आयोजन कर सकते हैं। इस पार्टी में आने वाले सभी गेस्ट अपने-अपने घर से खाना लाते हैं। सभी मिलकर एक साथ खाते हैं और इंजॉय करते हैं। इसके साथ ही आप घर पह ही डांस पार्टी का आयोजन कर सकते है।

यह भी पढ़ें:-New Year Special: न्यू ईयर के ये प्यारे मैसेज करेंगे आपके रिश्ते मजबूत

संबंधित समाचार