किसी में दम हो तो रोककर दिखा दे मंदिर निर्माण: अमित शाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या।  रामनगरी पहुंचे देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बुआ-बबुआ पर जमकर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी को खूब खरी-खोटी सुनाई। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राम मंदिर की नींव रखे जाने के बाद पहली बार यहां आए शाह ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का बहुत ही भव्य मंदिर बन रहा है। किसी में …

अयोध्या।  रामनगरी पहुंचे देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बुआ-बबुआ पर जमकर निशाना साधते हुए कांग्रेस पार्टी को खूब खरी-खोटी सुनाई। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राम मंदिर की नींव रखे जाने के बाद पहली बार यहां आए शाह ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का बहुत ही भव्य मंदिर बन रहा है। किसी में दम हो तो रोक के दिखा दे। अखिलेश की दूसरी पीढ़ी भी आई तो धारा 370 व ट्रिपल तलाक को नहीं हटा सकती। आज आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक होती है तो राहुल बाबा सबूत मांगते हैं। ऐसी पार्टियों के नेता कभी देश का विकास नहीं कर सकते हैं। इस दौरान युवाओं को साधते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही अयोध्या में प्रभु श्रीराम के नाम की यूनिवर्सिटी बनने जा रही है।

तय कार्यक्रम से दो घंटे देरी से पहुंचे गृह मंत्री का हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क में 12 बजे लैंड हुआ। इसके बाद वह रामलला का दर्शन करने पहुंचे और उनकी आरती उतारी। मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने गृह मंत्री को रामनामी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। मंदिर परिसर में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने निर्माण कार्यों से उन्हें अवगत कराया। हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास का स्वास्थ्य जाना व उनका आशीर्वाद लिया। रामकथा पार्क से ही हवाई मार्ग से होते हुए अमित शाह राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या, प्रभु राम और हनुमान की भूमि है। नरेंद्र देव, राम मनोहर लोहिया व अशफाक उल्लाह खान की भूमि है। इस भूमि को मैं प्रणाम करता हूं। हमारी सरकार का उद्देश्य त्रेतायुग की तरह अयोध्या को पूर्ण विकसित करना व इसका गौरव बढ़ाना है। गृह मंत्री ने कहा कि देश की आजादी के वक्त देश के गृहमंत्री सरदार पटेल ने सोमनाथ के जतोतिर्लिंग का सम्मान रखा था और अब देश के प्रधानमंत्री ने अयोध्या के राम मंदिर का भूमि पूजन किया है।

बुआ-बबुआ के शासन में आस्था के प्रतीकों का सम्मान नहीं होता था। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी थे। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने गृह मंत्री को राम दरबार देकर सम्मानित भी किया। सभा को मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:-New Year Special: न्यू ईयर पर अपने पार्टनर-दोस्तों को दें ये प्यारे गिफ्ट्स, ताकि सालभर रह सकें उनके करीब

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज