बाराबंकी: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बड्डूपुर (बाराबंकी)। बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना अंतर्गत जगाईपुर गांव के रहिलापुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की दहेज के लिए मेरी बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा लिख कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को …

बड्डूपुर (बाराबंकी)। बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना अंतर्गत जगाईपुर गांव के रहिलापुर में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की दहेज के लिए मेरी बेटी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा लिख कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को थाना बड्डूपुर क्षेत्र के ग्राम जगाई पुर मजरे रहिलामऊ निवासी देशराज यादव ने थाना बड्डूपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी पुत्री नीलम उम्र करीब 24 वर्ष की शादी बीते 24 अप्रैल 2021 को इसी थाना क्षेत्र के देवगांव मजरे मौजमपुर निवासी सूरजपाल पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज से किया गया था और तथा अपनी सामर्थ्य के अनुसार विवाह में पुत्री को चार पहिया गाड़ी सहित अन्य दान दहेज दिया था।

शादी के कुछ दिन बाद से मेरी पुत्री से दहेज में प्लाट खरीदने के लिए उससे मांग करने लगे और आए दिन दहेज के लिए पति सूरजपाल जेठ नीरज जेठानी व सांस सहित मेरी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। 29 दिसंबर 2021 शाम को सूरजपाल ने आकर मेरी पुत्री नीलम को मेरे यहां से बिदाई करा ले गए थे। सुबह दूरभाष द्वारा मुझे सूचना मिली की मेरी पुत्री नीलम को दहेज लोभियों दहेज के लालच में मार डाला है। बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर दहेज का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पीएम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर नीलम के पति सूरजपाल ने बताया कि बुधवार के दिन नीलम की तबीयत खराब होने पर मैंने नीलम को रीवा सीवा में एक निजी अस्पताल में उसको भर्ती कराया जहां पर उपस्थित डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। तब नीलम को लखनऊ ले जाकर डॉक्टर पुलक मल्होत्रा के यहां भर्ती कराया उन्होंने हार्ट की बीमारी बताई मेडिकल कॉलेज में ले जाकर नीलम को भर्ती कराने की सलाह दी। भर्ती कराने के दौरान नीलम की मौत हो गई ।

यह भी पढ़ें:-

संबंधित समाचार