अयोध्या: केसीसी के पैसे नहीं दिए तो युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
अयोध्या। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से दिए गए रुपए वापस न मिलने पर युवक ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कोतवाली हैदरगंज क्षेत्र के भैरोपुर टिकरा गांव के पूरे नाऊ के निवासी 25 वर्षीय रणजीत कोरी पुत्र रघुराज कोरी के रूप में हुई। हैदरगंज पुलिस ने शव …
अयोध्या। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से दिए गए रुपए वापस न मिलने पर युवक ने गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कोतवाली हैदरगंज क्षेत्र के भैरोपुर टिकरा गांव के पूरे नाऊ के निवासी 25 वर्षीय रणजीत कोरी पुत्र रघुराज कोरी के रूप में हुई। हैदरगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के घर से मिले सुसाइड नोट और पिता के शिकायती पत्र पर हैदरगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
रघुराज कोरी ने बताया कि भोर में 3 बजे उसका पुत्र शौच की बात कह कर घर से बाहर निकला था और नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के उपरांत उसका शव गांव के बगल स्थित एक ईंट भट्ठे के बगल बबूल के पेड़ में फंदे से लटका हुआ मिला। उसके पुत्र के केसीसी से बीकापुर कोतवाली के तखनीपुर असरेवा निवासी रोशन लाल पुत्र सवार्दीन ने रुपए निकाल लिए थे।
जिसको मांगने के लिए कई बार उसका पुत्र रोशनलाल के पास गया परंतु उसे टरकाता रहा, जिसका सुसाइड नोट उसके पुत्र ने घर में रखी डायरी में लिखा है जो पुलिस को सौंप दिया गया है। थाना अध्यक्ष हैदरगंज राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता की तहरीर और सुसाइड नोट के आधार पर धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में दो पुलिस टीम रवाना कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-कोरोना है किस कदर अलग तरह की बीमारी, एंटीबॉडी को लेकर रिसर्च में सामने आया ये चौंकाने वाला निष्कर्ष
