बहराइच: सांसद अक्षयवर की गाड़ी से टकराया वनरोज, बाल-बाल बचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बहराइच सांसद लखीमपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वापस आ रहे थे। लखीमपुर में सांसद के वाहन के सामने वनरोज आ गया। टकराने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि सांसद बाल बाल बच गए। लोकसभा बहराइच के सांसद अक्षयवर लाल गोंड भाजपा पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीतापुर शामिल होने गए …

बहराइच। बहराइच सांसद लखीमपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर वापस आ रहे थे। लखीमपुर में सांसद के वाहन के सामने वनरोज आ गया। टकराने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि सांसद बाल बाल बच गए। लोकसभा बहराइच के सांसद अक्षयवर लाल गोंड भाजपा पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीतापुर शामिल होने गए थे।

सीतापुर में कार्यक्रम निपटाने के बाद वापस लौट रहे थे। गुरुवार रात को नौ बजे वापस आते समय इनोवा क्रिस्टा गाड़ी जिला लखीमपुर के कस्ता के पास आ रहे थे। अचानक नीलगाय सामने आ गई, वाहन से नीलगाय की टक्कर हो गई। वाहन के टक्कर से सांसद का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि सांसद बाल बाल बच गए। चालक सुरेंद्र चैहान की सूझबूझ के कारण गाड़ी नीलगाय से टकराई जरूर पर किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुइर्। गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

स्मार्टफोन पाकर खिले आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे

बहराइच। डिजिटल इण्डिया के सपने को साकार करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरा मेडिकल आदि क्षेत्रों के लाभार्थियों को स्मार्टफोन व टैबलेट दिया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से आशा कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देने की योजना का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने 45 आशाओं को स्मार्टफोन देकर योजना की शुरुआत की। स्मार्टफोन पाकर आशा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यकरण का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।

यह भी पढ़ें:-कोरोना है किस कदर अलग तरह की बीमारी, एंटीबॉडी को लेकर रिसर्च में सामने आया ये चौंकाने वाला निष्कर्ष

संबंधित समाचार