बहराइच: भैंस के झुंड पर बाघ ने किया हमला, दो को बनाया निवाला
बहराइच। कतर्नियाघाट के नई बस्ती टेडिहा गांव के किनारे घास चर रहे भैंसों के झुंड पर दिनदहाड़े बाघ ने हमला करते हुए दो भैंसों को निवाला बना लिया। घटना को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया सभी ने भाग कर किसी तरह जान बचाई। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा …
बहराइच। कतर्नियाघाट के नई बस्ती टेडिहा गांव के किनारे घास चर रहे भैंसों के झुंड पर दिनदहाड़े बाघ ने हमला करते हुए दो भैंसों को निवाला बना लिया। घटना को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया सभी ने भाग कर किसी तरह जान बचाई। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा के वनग्राम नई बस्ती टेडिहा गांव में गांव के किनारे घास के मैदान में ग्रामीण अपने मवेशियों को चरा रहे थे तभी जंगल से निकल कर बाघ ने भैंसों पर हमला कर दिया।
जिसपर ग्रामीण सहम गए सभी ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई इतने में बाघ ने दो भैंसों को घायल कर दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई । ग्रामीणों ने एकत्रित होकर हाका लगाया जिसपर बाघ मृत भैंसों को छोड़ कर जंगल में भाग गया । बाघ के हमले में गांव निवासी जुगुल किशोर व सुरेंद्र कुमार की भैंसों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें:-…तो इस वजह से यूपी में बढ़ रहें हैं कोरोना के नए केस, बीते 24 घंटे में मिले 193 मरीज
सुरेंद्र की पत्नी चंद्रावती ने रोते हुए आपबीती बताई की बाघ ने दस वर्ष पूर्व में उनके 18 वर्षीय पुत्र जगमोहन को मौत के घाट उतारा था अब भैंस को बेचकर वह अपनी पुत्री संगीता की तय शादी करने वाली थी लेकिन भैंस की मौत ने शादी की तैयारियों में बाधा उतपन्न की है। वहीं घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें:-कोरोना है किस कदर अलग तरह की बीमारी, एंटीबॉडी को लेकर रिसर्च में सामने आया ये चौंकाने वाला निष्कर्ष
