मुख्यमंत्री योगी ने आशा बहुओं को वितरित किए स्मार्टफोन, बढ़ाया मानदेय
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशा बहुओं को राज्य सरकार के कोटे से दिए जाने वाले मानदेय को 750 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा केंद्रीय मानदेय और अन्य योजनाओं के लाभ से अब उन्हें छह हजार रुपये प्रतिमाह मिल सकेंगे। साथ ही लगातार 60 दिन तक टीकाकरण का …
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आशा बहुओं को राज्य सरकार के कोटे से दिए जाने वाले मानदेय को 750 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा केंद्रीय मानदेय और अन्य योजनाओं के लाभ से अब उन्हें छह हजार रुपये प्रतिमाह मिल सकेंगे। साथ ही लगातार 60 दिन तक टीकाकरण का काम करने वाली वाली संविदा पर कार्यरत एएनएम को एकमुश्त 10 हजार रुपये देंगे।
यह घोषणा मुख्यमंत्री ने राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित आशा बहुओं के सम्मेलन में की। उन्होंने 10 मोबाइल फोन वितरित कर 80 हजार आशा बहुओं को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। इससे पूर्व उन्होंने आयोजित प्रदर्शनी को देखा। उन्होंने कहा कि अगले चरण में फिर 80 हजार आशाओं को स्मार्ट फोन दिए जायेंगे। कोरोना कालखंड में आशाओं ने शानदार काम किया।
नकारात्मक माहौल को सकारात्मक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योगी ने कहा कि सशक्त समाज का आधार स्वस्थ समाज है। अगर समाज स्वस्थ नहीं, तो सशक्त भी नहीं होगा और सशक्त नहीं होगा, तो समृद्ध भी नहीं होगा। आज का यह कार्यक्रम अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
आशा बहनें स्वास्थ्य सेवाओं की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। स्मार्ट फोन वितरण की कार्यवाही से यह और सशक्त होंगी। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। दूसरी की तर्ज पर तीसरी लहर उतनी खतरनाक नहीं है, संक्रमण हो सकता है। इसके लिए सतर्कता और सावधानी बरतना जरूरी है।
काम होगा आसान
उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन से आशा बहनों की सभी समस्याएं दूर होंगी। साथ ही, जो काम वो अभी तक कागज पर करती थीं, उन सभी कार्यों को अब अपने मोबाइल से ही कर सकेंगी। ऐसे में उनके श्रम तथा समय की भी बचत होगी और सभी रिकॉर्ड मोबाइल में सुरक्षित रहेंगे। साथ ही अपने काम को वो ऑनलाइन अपलोड भी कर सकेंगी, जिससे उन्हें समय से मानदेय मिल जाएगा। स्वास्थ्य सुविधा की सबसे निचली इकाई आशा बहनें हैं।
यह भी पढ़ें:-कोरोना ने लगाया नए साल के जश्न पर ग्रहण, दुनियाभर के कई देशों में समारोह रद्द
