संभल : ढोल-नगाड़ों की थाम पर जमकर थिरके युवा, केसरिया रंग से रंगी सड़कें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संभल। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं राजनीतिक पार्टियाों के दिग्गज प्रदेश में जनता के बीच पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिग्गज नेताओं के द्वारा प्रदेश में जन विश्वास यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को संभल जनपद की …

अमृत विचार संभल। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वहीं राजनीतिक पार्टियाों के दिग्गज प्रदेश में जनता के बीच पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिग्गज नेताओं के द्वारा प्रदेश में जन विश्वास यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को संभल जनपद की चारों विधानसभाओं में जनविश्वास यात्रा निकाली गई।

रथयात्रा का जनपद में लगभग 20 स्थानों से अधिक स्थानों पर पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके साथ ही कई जगहों पर नुक्कड़ सभाएं और कुछ स्थानों पर सभाएं की गईं। भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी और समर्थकों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। वहीं ढोल नगाड़ों के साथ समर्थकों ने जमकर डांस किये। जन विश्वास यात्रा रथ में सवार भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और दर्ज मंत्री गोपाल अंजान सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी का चारों विधानसभा क्षेत्र में स्वागत किया गया।

यात्रा का सबसे पहले हजरतगर गढ़ी पहुंची जहां डॉ. विशाल चौहान ने अपने सर्थकों के साथ स्वागत किया। यहां नुक्कड़ सभा भी आयोजित की गई। उसके बाद संभल के सिरसी में इमरान तुर्की ने महिलाओं के साथ यात्रा का स्वागत किया। उसके बाद फिरोजपुर गांव के पास संजय सांख्यधर, चंदौसी चौराहा पर डॉ. अरविंद गुप्ता, जनता पेट्रोल पंप के पास दिनेश कुमार जाटव ने यात्रा का स्वागत किया। चौधरी सराय में भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल सिंघल ने अपने समर्थकों के साथ जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद यात्रा असमोली विधानसभा क्षेत्र में पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।

इन नेताओं ने जनविश्वास यात्रा का किया स्वागत
संभल। चौधरी सराय में भाजपा के वरिष्ठ नेता कपिल सिंघल, हजरतगर गढ़ी में विशाल चौहान, सिरसी में इमरान तुर्की, फिरोजपुर के पास संजय सांख्यधर, चंदौसी चौराहा पर डॉ. अरविंद गुप्ता, जनता पेट्रोल पंप के पास दिनेश कुमार जाटव, विपिन कुमार गुप्ता ने यात्रा का स्वागत किया। असमोली विधानसभा क्षेत्र में खिरनी तिराहे पर चौधरी हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू, मोती नगर में वीरेंद्र यादव, मूसापुर गांव के पास मोहम्मद दानिश, रायपुर गांव में चौधरी नरेंद्र सिंह, नारंगपुर में बिरलेश यादव, शकरपुर में भारत सिंह यादव, गुन्नौर विधानसभा के गवां में अखिलेश अग्रवाल, रजपुरा में अजीत कुमार उर्फ राजू यादव के समर्थकों ने स्वागत किया। न्यौरा ब्यौरा में विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने स्वागत किया। न्यौरा ब्योरा में सभा को कैबिनेट मंत्री ने सभा को संबोधित किया। उसके बाद यात्रा नाधौस पहुंची और अवधेश यादव ने समर्थकों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। बहजोई में बड़े मैदान में सभा आयोजित की गई। चंदौसी विधानसभा में श्रीपाल दिवाकर और विधायक गुलाब देवी ने यात्रा का स्वागत किया।

चौधरी हरेंद्र सिंह के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब
संभल। असमोली विधानसभा के खिरनी तिराहे पर संभावित प्रत्याशी चौधरी हरेंद्र सिंह के समर्थन में जनसैलाब उमड़ा। समर्थक भगवा रंग में रंगे हुए नजर आए। सभी समर्थकों ने जन विश्वास यात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया। संभावित प्रत्याशी ने यात्रा रथ में सवार सभी दिग्गज नेताओं को पगड़ी पहनाई। रथ से कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में असमोली और संभल विधान सभा को इस बार जीतने का भी भाजपा काम करेंगी। चौधरी हरेंद्र के समर्थन में सभी धर्मों के लोगों को देखकर कहा कि हमें एक साथ सभी धर्मों के लोगों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि असमोली के जनता के हितैषी हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, मोदी और योगी जिन्दाबाद के नारे लगाए गए।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज