सीतापुर: जंगली जानवर की दस्तक से ग्रामीणों में खौफ
खैराबाद/सीतापुर। पहले संदना, फिर अटरिया इलाके में जंगली जानवर की दशहत के बाद अब खैराबाद इलाके में जंगली जानवार की दस्तक से ग्रामीणों में खौफ पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने का दावा किया है, हालांकि वन विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्र बताते हैं कि खैराबाद इलाके के दतेली …
खैराबाद/सीतापुर। पहले संदना, फिर अटरिया इलाके में जंगली जानवर की दशहत के बाद अब खैराबाद इलाके में जंगली जानवार की दस्तक से ग्रामीणों में खौफ पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने का दावा किया है, हालांकि वन विभाग ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्र बताते हैं कि खैराबाद इलाके के दतेली गांव के बाहर जंगली जानवर देखा गया। गांव के निवासी प्रहलाद यादव के मुताबिक गुरुवार की शाम गांव के पास स्थित एक बाग में ग्रामीणों ने तेंदुआ जैसा जंगली जानवर देखा है।
जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत है। किसानों ने अपने खेतों में काम करना बंद कर दिया है और मवेशियो को चराना भी बंद कर दिया है। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने जांच की है। हालांकि तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हुई है। वन रक्षक ने बताया कि मौके पर जाकर टीम ने पगचिन्ह लिए हैं। पंगचिन्ह तेंदुए के नहीं है। बल्कि यह किसी अन्य जंगली जानवर के पगचिन्ह हैं।
अवैध शराब के साथ नौ गिरफ्तार
सीतापुर। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से चेकिंग के दौरान 190 लीटर अवैध शराब के साथ एक भट्टी भी बरामद की है। पुलिस ने नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना लहरपुर पुलिस ने 40 लीटर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थाना मानपुर पुलिस ने 40 लीटर अवैध शराब केे साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया। थाना रामकोट पुलिस ने 30 लीटर अवैध शराब सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार किया है।
थाना हरगांव पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब के साथ एक भट्ठी सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार हुआ है। थाना खैराबाद पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब केे साथ एक अभियुक्त दबोचा गया। थाना मिश्रिख पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब केे साथ एक अभियुक्त पकड़ा गया। थाना महोली पुलिस ने 20 लीटर अवैध शराब केे साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: दबंगों ने घर में घुस कर महिलाओं को पीटा, पीड़ित ने एसपी से की कार्यवाही की मांग
