पुष्पराज जैन के ठिकानों पर छापेमारी से कानपुर के इत्र कारोबारियों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। पंपी जैन उर्फ पुष्पराज जैन के ठिकानों पर पड़े आयकर विभाग के छापों के बाद से कानपुर के इस कारोबारी दहशत में हैं। शहर के नया गंज, एक्सप्रेस रोड, बादशाही नाका, हटिया और घंटाघर में बने कन्नौज के इत्र कारोबारियों की दो दर्जन से अधिक दुकानें और ऑफिस शुक्रवार सुबह से खुले ही नहीं …

कानपुर। पंपी जैन उर्फ पुष्पराज जैन के ठिकानों पर पड़े आयकर विभाग के छापों के बाद से कानपुर के इस कारोबारी दहशत में हैं। शहर के नया गंज, एक्सप्रेस रोड, बादशाही नाका, हटिया और घंटाघर में बने कन्नौज के इत्र कारोबारियों की दो दर्जन से अधिक दुकानें और ऑफिस शुक्रवार सुबह से खुले ही नहीं हैं। ये कारोबारी अपनी दुकानों के बाहर या पास जाने से भी डर रहे हैं।

कानपुर के इत्र कारोबारियों के यहां काम करने वाले लोगों में भी अफरातफरी मची हुई है। सभी कारोबारियों ने अपने फोन तक बंद कर लिए हैं। इसके अलावा पंपी जैन का भी ऑफिस भी शुक्रवार सुबह से नहीं खुला है।सुबह नयागंज और एक्सप्रेस रोड पर बने कुछ ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारियों ने ऑफिस खोले। मगर, उनके मालिकों के फोन आने के बाद उन्हें तुरंत बंद करा दिया गया। इत्र कारोबारी के यहां काम करने वाले एक चपरासी ने बताया कि ऑफिस की चाभियां हमारे पास ही रहती हैं।

एक्सप्रेस रोड, नयागंज और बिरहाना रोड में तमाम कारोबारी कंपाउंड का भी काम करते हैं। यह इनके दो दर्जन से अधिक ऑफिस बने हैं जो देशभर की अलग-अलग गुटका कंपनियों के लिए कंपाउंड बनाते हैं। यहां जितने भी ऑफिस हैं, उनमें ज्यादातर लोगों का यह पुश्तैनी काम है। सभी का कनेक्शन कन्नौज से है। छापे पड़ने की खबर की वजह से उनके ऑफिस भी शुक्रवार सुबह से बंद हैं।

इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पंपी का कारोबार कानपुर, कन्नौज, हाथरस, नोएडा और मुंबई के अलावा कई अन्य शहरों में फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि पंपी ने कई अन्य कंपनियों में भी निवेश कर रखा है। पंपी के मुंबई के ठिकानों पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है। उसके अन्य कारोबारियों से भी कनेक्शन की जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार, पंपी के परिवार के कई सदस्य इत्र के कारोबार से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि यह कारोबार उनके पिता सवाईलाल जैन के पिता ने शुरू किया था।

यह भी पढ़ें:-कन्नौज: आठ दिन पहले ही तैयार हो गया था एमएलसी पुष्पराज जैन के घर छापे का ब्लूप्रिंट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका