रवि शास्‍त्री ने रणवीर सिंह के साथ किया धमाकेदार डांस, खास अंदाज में दी न्यू ईयर की शुभकामनाएं… देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं। सेलेब्स भी मस्ती में हैं और अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत कर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का धमाकेदार डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो फिल्म 83 …

नई दिल्ली। लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं। सेलेब्स भी मस्ती में हैं और अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत कर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का धमाकेदार डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो फिल्म 83 के प्रीमियर नाइट की है, जिसमें दोनों जमकर डांस कर रहे हैं। दोनों हम बने तुम बने एक दूजे के लिए गाने पर थिरक रहे हैं। इस वीडियो में 1983 वर्ल्ड कप के हीरो बलविंदर सिंह संधू भी हैं।

रवि शास्त्री ने इस पार्टी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘2022 में जाने का एहसास बहुत ही सुखद। शानदार डांस सिखाने के लिए रणवीर सिंह का शुक्रिया। 2022 आप सभी के लिए शानदार, स्वस्थ्य और प्रेरणा वाला साल हो।’

बता दें कि जो वीडियो शास्त्री ने शेयर की है वो फिल्म 83 के प्रीमियर नाइट की है जिसमें दोनों जमकर डांस कर रहे हैं। फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले लेब्स और मीडिया के लिए इसकी स्क्रिनिंग रखी गई, जिसमें 1983 विश्व कप में शामिल सभी खिलाड़ियों को बुलाया गया था। उसी प्रीमियर नाइट में रवि शास्त्री भी गए थे।

रणवीर सिंह की फिल्म 83 कुछ समय पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित है। इस मूवी ने अब तक लगभग 72 करोड़ की कमाई की है। शास्त्री ने हाल ही में टीम इंडिया की कोचिंग छोड़ी है। उनकी जगह राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया का नया कोच बनाया गया है। शास्त्री को 2017 में टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया था। उससे पहले 2014 से 2015 के वर्ल्ड कप तक वे टीम के डायरेक्टर थे।

संबंधित समाचार