बरेली: मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा 13 वर्ष का किशोर, करंट लगने से 90 फीसदी जला, हालात गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में शनिवार दोपहर एक 13 वर्षीय बच्चा परसाखेड़ा स्टेशन पर मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि उसने ओएचई लाइन को पकड़ लिया। हाई बोल्टेज करंट लगने की वजह से युवक करीब 90 फीसदी तक जल गया है। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में शनिवार दोपहर एक 13 वर्षीय बच्चा परसाखेड़ा स्टेशन पर मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि उसने ओएचई लाइन को पकड़ लिया। हाई बोल्टेज करंट लगने की वजह से युवक करीब 90 फीसदी तक जल गया है। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर्स का कहना है कि युवक इस समय बात करने की भी स्थिति में नहीं है।

घर से चाय नाश्ता करके निकला था
दरअसल, मीरगंज के रहने वाले जगदीश का 13 वर्षीय बेटा सन्नी सुबह घर से चाय नाश्ता करके निकला था। सन्नी की मां किरण ने बताया कि वह चाय नाश्ता करने के बाद गांव इलाके के ही लड़कों के साथ बॉलीबॉल खेलने गया था। इसके बाद वह अचानक से घर से गायब हो गया। परिजनों को भी नहीं पता कि आखिर वह किशोर स्टेशन तक कैसे पहुंचा। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जीआरपी बोली- दिमाग से मंदित है किशोर की मां बोली- पांचवी में पढ़ता है
13 वर्षीय किशोर के ट्रेन पर चढ़ने के बाद जांच पड़ताल के लिए मौके पर गई जीआरपी का कहना है कि किशोर मानसिक मंदित है। मगर किशोर की मां किरण का कहना है कि उनका बेटा पांचवी कक्षा में पढ़ता है। उसे गिनती नाम सब कुछ आता है। वह इतना मानसिक मंदित नहीं था कि ट्रेन पर चढ़कर तार को पकड़ ले।

सूचना पर परिवार में मच गया कोहराम
जब युवक के परिवार वालों को बेटे के जलने की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में सन्नी की मां सब कुछ छोड़ जिला अस्पताल के लिए भागी। उनका कहना है कि जिला अस्पताल में पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर वह स्टेशन तक कैसे पहुंचा। फिलहाल उन्होंने किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया है। उधर, जीआरपी भी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: होटल रिसेप्शनिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार