अयोध्या: साथी समागम में समां बांधेंगी शबीना अदीब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सपा के साथी समागम का आयोजन रविवार को देवकाली बाईपास स्थित एक रिजार्ट में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा व विशिष्ट अतिथि विजय शंकर तिवारी मौजूद रहेंगे। साथी समागम में मुख्य वक्ता उदय प्रताप सिंह व अंतरराष्ट्रीय शायरा शबीना अदीब अपनी गजलों का जादू बिखरेगा। शनिवार को समाजवादी …

अयोध्या। सपा के साथी समागम का आयोजन रविवार को देवकाली बाईपास स्थित एक रिजार्ट में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा व विशिष्ट अतिथि विजय शंकर तिवारी मौजूद रहेंगे। साथी समागम में मुख्य वक्ता उदय प्रताप सिंह व अंतरराष्ट्रीय शायरा शबीना अदीब अपनी गजलों का जादू बिखरेगा।

शनिवार को समाजवादी पार्टी की महानगर कमेटी ने कार्यालय पर सेक्टर पर्यवेक्षकों व वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर तैयारी बैठक की। आयोजक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने सेक्टर प्रभारी पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं से अपील करते हुए साथी समागम को सफल बनाने का आह्वान किया।

महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया तैयारी बैठक में मुख्य रूप से महासचिव हामिद जाफर, चंद यादव, संजय सिंह, सूरज वर्मा,मंसूर प्रधान,पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम पप्पू व अन्य उपस्थित रहे।

अयोध्या: गैस चूल्हे से लगी आग, लाखों का सामान राख में बदला

गोसाईगंज कस्बे के बस स्टॉप के करुनाकर वर्मा के आवास पर रविवार रात गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग लगने से परिवार में हडकंप मच गया। परिवार के लोग आग की चपेट में आने से बाल बाल बच गए। यह हादसा तब हुआ जब गृहस्वामी की पत्नी ने खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाने का प्रयास किया। पहले से फैली गैस के कारण अचानक आग लग गई। आग से भारी नुकसान हुआ है। हादसे का कारण प्रथम द्रष्टया सिलेंडर में लीकेज सामने आ रहा है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अयोध्या: गैस चूल्हे से लगी आग, लाखों का सामान राख में बदला

संबंधित समाचार