बरेली: स्वतंत्र देव सिंह बोले- बीजेपी करती है विचारधारा पर काम, बाकी दल दलदल है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भाजपा की जन विश्वास यात्रा में गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी बरेली पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा और अन्य पार्टियों में बहुत अंतर है। बीजेपी एक विचारधारा के लिए काम करती है बाकी दल दलदल है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा …

बरेली, अमृत विचार। भाजपा की जन विश्वास यात्रा में गृह मंत्री अमित शाह के साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी बरेली पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा और अन्य पार्टियों में बहुत अंतर है। बीजेपी एक विचारधारा के लिए काम करती है बाकी दल दलदल है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि सोनिया और कांग्रेस ने 70 सालो तक देश को गुमराह किया।

प्रधानमंत्री गरीब मजदूरों के साथ भोजन करते है
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 साल से बिना छुट्टी लिए काम किया है। वह अभी भी लगातार काम कर रहे है। जिससे देश का सम्मान बढ़ रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने काशी में बने विश्ननाथ कोरियोडोर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री तो मंत्रियो के साथ भोजन नही करते वो गरीब मजदूर के साथ भोजन करते है।

बाकी पार्टियां गुंडों को देती है सम्मान
प्रदेश अध्यक्ष सिर्फ यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने अन्य पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के आलवा बाकी पार्टियां गुंडों को सम्मान देती है, आतंकवादियो को, देश द्रोहियों को सम्मान देती है। मगर बीजेपी उन्हें उखाड़ फेंकती है। उन्होंने आगे कहा कि क्या अपने ही देश मे तिरंगा नहीं फहराया जाएगा? क्या वंदे मातरम नही गाया जाएगा, देश मे, क्या देश में राम का अस्तित्व नही रहेगा? आगे उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और कांग्रेस ने 70 सालो में गुमराह सिर्फ गुमराह किया है।

ये भी पढ़े-

बरेली: ओएचई लाइन चुराने वाले गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार, बरेली ही नहीं आस-पास के जिलों से भी चोरी करते थे तार

संबंधित समाचार