हल्द्वानी: अस्पताल में भर्ती लावारिस लड़की की मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। डेढ़ साल पहले लावारिस और बीमार हालत में लाई गई युवती की मौत हो गई। जिसका पुलिस ने अंतिम संस्कार कराया। 25 साल की इस लड़की का नाम पूजा बताया जाता है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि डेढ़ साल पहले पूजा को बेहद गंभीर हालत में सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया …
हल्द्वानी, अमृत विचार। डेढ़ साल पहले लावारिस और बीमार हालत में लाई गई युवती की मौत हो गई। जिसका पुलिस ने अंतिम संस्कार कराया।
25 साल की इस लड़की का नाम पूजा बताया जाता है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि डेढ़ साल पहले पूजा को बेहद गंभीर हालत में सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लाया गया था। उसका यहां लगातार इलाज किया जा रहा था।
इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था और बीती 29 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने की शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रख दिया। पुलिस के प्रयास के बावजूद उसकी शिनाख्त के लिए कोई नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
