रामपुर: मुख्यमंत्री की जनसभा से लौट रहे ग्रामीण की हादसे में मौत
शहजादनगर, अमृत विचार। रठौंडा में मुख्यमंत्री की जनसभा से लौटकर आ रहे एक बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पैदल चल रहे ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार भी घायल हो गया। शनिवार को राठौंडा में सीएम योगी आदित्यनाथ सभा थी। इसके बाद लोग वाहनों से तो कुछ पैदल …
शहजादनगर, अमृत विचार। रठौंडा में मुख्यमंत्री की जनसभा से लौटकर आ रहे एक बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पैदल चल रहे ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार भी घायल हो गया।
शनिवार को राठौंडा में सीएम योगी आदित्यनाथ सभा थी। इसके बाद लोग वाहनों से तो कुछ पैदल अपने घरों को लौट रहे थे। इस दौरान शहजादनगर थाना क्षेत्र के नानकार गांव निवासी जयवीर की बाइक व कार की टक्कर से एक ग्रामीण हादसे का शिकार हो गया। देर शाम जयवीर की बाइक खाता चिंतामन गांव के पास पहुंची तो बाइक के पीछे से किसी कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि रोड किनारे पैदल जा रहे केसरी लाल पुत्र प्रसादी लाल 40 बर्षीय हादसे की चपेट में आ गए। इससे केसरी लाल की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि हादसे में बाइक सवार जयवीर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके का फायदा उठाते हुए कार सवार मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि हादसा पुलिस की कार से हुआ है। हादसा होते ही मौके पर भीड़ एकत्र होने लगी। मौके पर पहुची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को एंबुलेंस 108 के जरिए उपचार के लिए सीएचसी मिलक भिजवा दिया। मिलक कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया।
