समय से चुनावी तैयारियां मुकम्मल करें मंडलायुक्त और जिलाधिकारी : मुख्य सचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शनिवार को सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को चुनावी तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश दिया है। मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने शनिवार को सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को चुनावी तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश दिया है। मिश्रा ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के अलावा आवारा पशुओं, आश्रय स्थलों के इंतजाम, धान की खरीद योजना और कोरोना टीकाकरण अभियान सहित विभिन्न मामलों की समीक्षा की। मिश्रा ने कहा कि आसन्न विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत सभी तैयारियां शीघ्र पूरी कर ली जायें।

मुख्य सचिव ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्थलीय सत्यापन कर लिया जाये तथा सत्यापन में संपर्क मार्ग, मतदान केन्द्रों में टॉयलेट, पेयजल, फर्नीचर, इलेक्ट्रिसिटी आदि इंतजामों को किया जाये। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी पर रोक के लिये किये जा रहे उपायों की सराहना करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरीयर लगाकर सघन चेकिंग की जाये। उन्होंने असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों तथा माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

कांग्रेस ने गढ़ा नया नारा- ‘मोदी है तो मंहगाई है’

कांग्रेस ने नये साल के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से देश की गरीब जनता को मंदी, बेरोजगारी और महंगाई की मार उपहार स्वरूप देने का आरोप लगाते हुये नया नारा गढ़ा है ‘मोदी है तो मंहगाई है।’ कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता पर जीएसटी (गब्बर सिंह टैक्स) लगाकर जनता की कमर तोड़ दी है।  पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-कांग्रेस ने गढ़ा नया नारा- ‘मोदी है तो महंगाई है’

 

 

संबंधित समाचार