कोरोना की तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी अस्पतालों को जारी की ये गाइडलाइन
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकारी असपतालों में गाइडलाइन जारी की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार संग जिलेवार प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है। तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ आदि के …
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सरकारी असपतालों में गाइडलाइन जारी की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार संग जिलेवार प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है। तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ आदि के लिए पीडियाट्रिक केयर ट्रेनिंग का कार्य भी जिलेवार तेजी से किया जा रहा है। सभी के विधिवत प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था भी सरकार कर रही है।
स्टेट सर्विलांस ऑफिसर विकास इंदु अग्रवाल ने शनिवार को बताया कि प्रदेश के 75 जिलों के डीएसओ, सीएमओ, डीआईओ और एक्स्पर्ट संग एक अहम बैठक की गई है। प्रदेश सरकार की ओर से इस बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर दिए गए निर्देशों के तहत यूपी में डेली मॉनीटरिंग हो रही है।
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते प्रदेश सरकार ने जिन जिलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उन जिलों में अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से देश व प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी को देखते हुए आगे की योजनाओं का प्लान भी मांगा गया है। उन्होंने बताया कि लोगों को दूसरी खुराक लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही गांवों में चल रहे डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान में आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित स्वास्थ्य टीम लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने का कार्य कर रही हैं।
यह भी पढ़ें:-मुख्य सचिव के हस्तक्षेप के बाद खाद्य एवं रसद विभाग अधिकारियों का कार्य बहिष्कार समाप्त
