नए साल के अगले ही दिन विक्की कौशल की बढ़ीं मुश्किलें, लगा ये आरोप…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। विक्की कौशल (Vicky Kaushal)  के खिलाफ पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट फाइल हो गई है। बता दें,एक्टर अपनी आने वाली फिल्म के लिए इंदौर की गलियों में शूट कर रहे थे। सेट से वायरल हुई कई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब बज क्रिएट किया, लेकिन इन सबके बीच मेकर्स से एक गलती हो गई …

मुंबई। विक्की कौशल (Vicky Kaushal)  के खिलाफ पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट फाइल हो गई है। बता दें,एक्टर अपनी आने वाली फिल्म के लिए इंदौर की गलियों में शूट कर रहे थे। सेट से वायरल हुई कई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब बज क्रिएट किया, लेकिन इन सबके बीच मेकर्स से एक गलती हो गई जिसका खामियाजा विक्की कौशल को भरना पड़ सकता है।

पढ़ें- कॉमेडियन भारती सिंह ने बिग बॉस 15 के घर में जानें से पहले इंस्टाग्राम पर शेयर की अपनी ग्लैमरस फोटो, देखें…

कुछ दिनों पहले फिल्म की शूटिंग करते हुए विक्की और सारा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब इन्हीं फोटो ने दिक्कतें बढ़ा दी हैं। इन फोटो ने एक्टर को कानूनी पचड़े में फंसा दिया है।

बता दें, फिल्म के सीक्वेंस में जिस मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया गया वो जय सिंह यादव नाम के आदमी की निकली और जैसे इस बात की भनक जय सिंह यादव को लगी उसने विक्की के खिलाफ़ कंप्लेंट दर्ज कर दी।

जय सिंह यादव ने कहा कि जो व्हीकल नंबर फिल्म के सीक्वेंस में शूट किया गया, वो मेरा है। मैं नहीं जानता की मेकर्स को इस बात का ध्यान है या नहीं, पर ये गैर कानूनी है, वो मेरी नंबर प्लेट बिना मेरी परमिशन के बिना यूज नहीं कर सकते। मैंने पुलिस स्टेशन में कंप्लेंट दर्ज कर दी है और इस पर जल्द ही एक्शन भी लिया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें- कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया पर शेयर की वाइल्ड लाइफ वेकेशन की फोटो, अनन्या पांडे ने कही ये बात….

 

संबंधित समाचार