छोटी घटनाओं का त्वरित संज्ञान लेकर करें कार्रवाई : डीआईजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को डीआईजी देवीपाटन मंडल की माजूदगी में पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। डीआईजी ने निर्देश दिया कि पुलिस छोटी घटना को भी नजरंदाज न करें, मौके पर पहुंचकर उसका निस्तारण कराएं। जिससे विवाद आगे न बढ़े। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण …

बहराइच। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को डीआईजी देवीपाटन मंडल की माजूदगी में पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। डीआईजी ने निर्देश दिया कि पुलिस छोटी घटना को भी नजरंदाज न करें, मौके पर पहुंचकर उसका निस्तारण कराएं। जिससे विवाद आगे न बढ़े। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव के लिए सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मैपिंग करें। इसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को भेजें।

पुलिस लाइन सभागार कार्यालय परिसर में रविवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा उपेंद्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें जिले के पुलिस अधिकारियों को संबोधित किया। डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक और संबंधित थानाध्यक्षों से विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जानकारी ली। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि प्रत्येक मतदान स्थल का भौतिक सत्यापन कर मैपिंग कर लें, यदि कही कोई समस्या आती है तो समय रहते उसका निस्तारण कराएं।

उन्होंने कहा कि भूमि विवाद,आपसी रंजिश व अन्य छोटी से छोटी घटनाओं पर त्वरित संज्ञान लेकर प्रभावी कार्यवाही करें। जिससे चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की कोई बड़ी घटना न होने पाये। शस्त्र लाइसेंस नियमानुसार जमा कराने की बात कही। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने निर्देशित किया कि विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गुंडा, गैंगस्टर एवं प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करें।

अवैध शराब/शस्त्र के विरुद्ध अभियान चलाकर बृहद स्तर पर कार्यवाही के निर्देश दिए। सभी को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सूचनाओं को तत्काल अटेंड करे, चुनाव में अराजकता फैलाने वालो पर नजर रखने के निर्देश दिए। प्रत्येक थाने पर चुनाव के दृष्टिगत नोडल प्रभारी बनाने व सभी थानों पर महिला हेल्पडेस्क पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने एवं हेल्पडेस्क के सुचारू रूप से संचालन, आगंतुकों के रिकॉर्ड दुरुस्त करने की बात कही।

गोष्ठी में बताया की खनन/वन माफियाओ के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्यवाही करें और जितने भी गैंगस्टर के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी कराई जाए। सभी थाना प्रभारियों को चुनाव के दौरान आने वाले सुरक्षा बल के रुकने हेतु चिन्हित स्थानों व मतदान स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने व व्यवस्थाओं का मानक के अनुरूप प्रबंध करने और फोर्स के डिप्लॉयमेंट के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। यह भी बताया की पोलिंग बूथ पर महिला आरक्षियों की भी ड्यूटी लगाने की बात कही।

मीटिंग में महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा करते हुए एनबीडब्ल्यू का तामिला कराने व पॉक्सो एक्ट में कार्यवाई की बात कही। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री कुँअर ज्ञानंजय सिंह,ग्रामीण श्री अशोक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव, कैसरगंज सीओ कमलेश सिंह, थानाध्यक्ष मोतीपुर ब्रिजानंद सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश कुमार समेत समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: ट्रैक्टर से कुचलकर मजदूर की मौत, मृतक के परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

संबंधित समाचार