रायबरेली: हुक्का बार में पुलिस ने मारा छापा, 14 गिरफ्तार
रायबरेली। लालगंज कस्बा में नव वर्ष पर होटल में चल रहे अवैध हुक्का बार में धुंआ उड़ाया जा रहा था। इस दौरान युवकों में हुक्का पीने को लेकर विवाद हो गया। भनक पुलिस को लग गई और लालगंज पुलिस ने छापा मारकर 14 युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी के निर्देशन …
रायबरेली। लालगंज कस्बा में नव वर्ष पर होटल में चल रहे अवैध हुक्का बार में धुंआ उड़ाया जा रहा था। इस दौरान युवकों में हुक्का पीने को लेकर विवाद हो गया। भनक पुलिस को लग गई और लालगंज पुलिस ने छापा मारकर 14 युवकों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी लालगंज के निकट पर्यवेक्षण में लालगंज पुलिस ने बीती रात लालगंज कस्बा में अजय पैलेस होटल में छापा मार दिया। बताते हैं कि यहां पर अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा था और नव वर्ष का जश्न मनाया जा रहा था। इस बीच हुक्का पीने को लेकर कुछ युवकों में झगड़ा हो गया और बात बाहर तक आ गई।
पढ़ें- हल्द्वानी: इस बार जनता भाजपा और कांग्रेस के भाग्य पर फेरेगी झाडू: समित टिक्कू
इस पर पुलिस ने होटल पर छापा डालकर प्रदीप कुमार 24 पुत्र राजेश कुमार निवासी डिहवा, लालगंज, अमन 19 पुत्र विजय कुमार निवासी साकेत नगर, लालगंज, अनुज कुमार 24 पुत्र प्रताप बाबू निवासी आचार्य नगर, लालगंज, शास्वत कौशल 19 पुत्र सचिन कौशल निवासी पानदरीबा, लालगंज, अनुराग सिंह 20 पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मधुकरपुर, लालगंज, अखिलेश कौशल 21 पुत्र दिनेश कौशल निवासी पानदरीबा लालगंज, अंकित यादव 19 पुत्र राकेश यादव निवासी गांधी चौराहा लालगंज, आशीष यादव 23 पुत्र राम बहादुर यादव निवासी गांधी चौराहा लालगंज, कुनाल चौधरी 19 पुत्र फूलचंद्र चौधरी निवासी सोहाई बाग लालगंज, दिनेश मौर्या 32 पुत्र सज्जू मौर्या निवासी महेश नगर लालगंज, सतीश यादव 28 पुत्र राम सजीवन यादव निवासी डिहवा लालगंज, करन चौधरी 22 पुत्र राजेश चौधरी निवासी गांधी चौराहा लालगंज, निखिल चौधरी 21 पुत्र सुरेंद्र चौधरी निवासी गांधी नगर लालगंज, अनुज यादव 22 पुत्र वासुदेव यादव निवासी डिहवा लालगंज को गिरफ्तार कर लिया गया।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने छापा मारकर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन मामला शांत न होने पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं होटल संचालक आनंद सिंह निवासी सैरपुर सरेनी से जब हुक्का बार का लाइसेंस मांगा गया तो वह नहीं दिखा सके। इस पर संचालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। हुक्का बार से पांच हुक्का, पांच पाइप, सिगरेट, फ्लेवर बरामद किया गया है।
