संपर्क अभियान में घर-घर जाएंगी महिला सदस्य : पूजा
मुरादाबाद,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। सरकार के जन कल्याण के प्रयासों को घर-घर तक पहुंचाने में हमें अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना होगा। आधी आबादी की बेहतरी के प्रयासों की हमें चर्चा करनी है। संगठन का संपर्क अभियान शुरू हो गया है। …
मुरादाबाद,अमृत विचार। विधानसभा चुनाव में लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी को कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। सरकार के जन कल्याण के प्रयासों को घर-घर तक पहुंचाने में हमें अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना होगा। आधी आबादी की बेहतरी के प्रयासों की हमें चर्चा करनी है। संगठन का संपर्क अभियान शुरू हो गया है। हम सभी को घर-घर जाना है। यह बातें भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन में संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पूजा कपिल मिश्रा ने कही।
रविवार को महिला मोर्चा का महामहिला सम्मेलन पंचायत भवन सभागार में आयोजित था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. पूजा कपिल मिश्रा, मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री डॉ. रश्मि रावल रहीं। विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र, विधानसभा प्रभारी मोहन लाल सैनी रहे। सम्मेलन में सदस्यों को बूथवार आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने संकल्प लिया कि हम डोर-टू-डोर महिला संपर्क अभियान चलाएंगे। कार्यक्रम में अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पंडित ने की। संचालन उपाध्यक्ष रंजना शर्मा ने किया। कार्यक्रम की संयोजक उपाध्यक्ष प्रीति कश्यप, रचना अग्रवाल, महानगर प्रभारी मदालसा शर्मा ने सभी का आभार जताया।
सम्मेलन में प्रदेश सदस्य शशि चौहान, गीता शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनीता चौहान, जिलाध्यक्ष आदेश चौधरी, अंजू लोचन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की संयोजक अल्पना रितेश गुप्ता, एससी-एसटी आयोग की सदस्य साध्वी गीता प्रधान, अंजू त्रिपाठी, लता चंद्रा, दीपाली अग्रवाल, आरती शर्मा, ज्योति बंसल, मीना गॉड, सीमा शीर्षवाल ने हिस्सा लिया।
