मुरादाबाद : मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, चालक की मौत
मुरादाबाद/कांठ,अमृत विचार। थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली में अपने खेत से मिट्टी भरकर ले जा रहे व्यक्ति का पुलिस ने प्राइवेट वाहन से पीछा किया। इसी दौरान मिट्टी से भरी ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर छोड़कर भाग रहे चालक की बाद में मौत हो गयी। गुस्साए लोगों ने सीएचसी कांठ में जमकर हंगामा किया। नया …
मुरादाबाद/कांठ,अमृत विचार। थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली में अपने खेत से मिट्टी भरकर ले जा रहे व्यक्ति का पुलिस ने प्राइवेट वाहन से पीछा किया। इसी दौरान मिट्टी से भरी ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर छोड़कर भाग रहे चालक की बाद में मौत हो गयी। गुस्साए लोगों ने सीएचसी कांठ में जमकर हंगामा किया।
नया गांव निवासी तस्लीम अहमद पुत्र महरूम शाह 28 वर्ष रविवार को साढ़े 11 बजे अपने खेत से मिट्टी लेने गया था। जब वह मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर लौट रहा था, रास्ते में नया गांव के पास थाना कांठ पुलिस की प्राइवेट गाड़ी ट्रैक्टर के पीछे लग गई। घबराकर वह ट्रैक्टर सिकंदराबाद की तरफ तेजी से भगाने लगा। आरोप है कि पुलिस ने उसे पकड़कर जंगल में ले गई और धमकाया और धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीण तथा परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी कांठ ले आए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इसके बाद सीएससी कांठ में ग्रामीण एकत्रित हो गये, जिन्होंने यहां जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश पाल सिंह पुलिस बल के साथ सीएचसी कांठ पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी ने भी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीणों का आक्रोश और अधिक बढ़ गया।
