अमरोहा : चोरी के सामान संग दो शातिर चोर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। जिले में अपराध नियंत्रण व अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पूनम के निर्देश पर पुलिस हर रोज अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत ही धनौरा पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी के सामान व एक तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त …

अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। जिले में अपराध नियंत्रण व अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पूनम के निर्देश पर पुलिस हर रोज अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसके तहत ही धनौरा पुलिस ने दो शातिर चोरों को चोरी के सामान व एक तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी इंचार्ज रामप्रकाश तिवारी ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोरों राहुल पुत्र शंकर सिंह निवासी मोहल्ला शिवपुरी व डब्लू पुत्र स्व. जयपाल सिंह मोहल्ला सुभाष को चोरी के साथ पकड़ लिया। उनके पास से एक छोटा एक बड़ा गैस सिलेंडर, एक बैग जिसमें दो पासबुक, दो चेक बुक, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, दो डायरी, एक आय प्रमाण पत्र, एक मृत्यु प्रमाण पत्र, एक परिवार सत्यापन प्रमाण पत्र मिला है।

तलाशी के दौरान उनके पास से तमंचा भी बरामद हुआ। थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के चोर हैं। इन लोगों ने मोहल्ला विकास नगर कटरा से 17 नवंबर 2021 की रात्रि को खाली पड़े मकान के ताले तोड़कर यह सामान चोरी किया था। जो कि कुछ सामान मंगल बाजार में बेच दिया था। संबंधित धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।

संबंधित समाचार