बरेली: नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में रुविवि की टीम ने जीता कांस्य
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की महिला बैडमिंटन टीम ने एक और इतिहास रच दिया है। नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में टीम ने कांस्य पदक जीता है। टीम ने हिमाचल प्रदेश के शिमला विश्वविद्यालय की टीम को सीधे सेटों में सिंगल्स में 21-11 व 21-11 और डबल्स में 21-10 व 21-14 …
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की महिला बैडमिंटन टीम ने एक और इतिहास रच दिया है। नार्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में टीम ने कांस्य पदक जीता है। टीम ने हिमाचल प्रदेश के शिमला विश्वविद्यालय की टीम को सीधे सेटों में सिंगल्स में 21-11 व 21-11 और डबल्स में 21-10 व 21-14 से हराया।
टीम रजत पदक के लिए एलपीयू विश्वविद्यालय की टीम से भिड़ी लेकिन पहले सिंगल्स में 21-17 व 21-12, डबल्स में 16-21 व 19-21 और द्वितीय सिंगल्स में 04-21, 21-19, 19-21 से हार गई। सिर्फ एक अंक से टीम रजत पदक पाने से चूक गई। टीम ने एक दिन पहले ही नार्थ जोन के पूल में टॉप कर आल इंडिया अंतरविश्वविद्यालयी प्रतियोगिता के लिए पहली बार क्वालीफाई किया था। नार्थ जोन से चार टीमें इसमें खेलेंगी। इसके अलावा अन्य तीन जोन की भी चार-चार टीमें खेलेंगी।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम की हिंदू कॉलेज की सिमरन चौधरी और माही गंगवार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डा आलोक श्रीवास्वत ने टीम मैनेजर डा. एसबी यादव और खिलाड़ियों को बधाई दी है। कुलपति प्रो केपी सिंह ने भी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की सराहना की।
