बिजनौर: गुलदार के हमले से किशोरी घायल, रेफर
नगीना। खेत में काम कर रही नौ वर्षीय किशोरी पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार किशोरी को छोड़कर भागा भाग गया। थाना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर निवासी रजनीश कुमार व उसकी पत्नी खेत पर काम कर रहे थे। साथ में उनकी नौ वर्षीय पुत्री कुमारी कशिश भी खेत पर …
नगीना। खेत में काम कर रही नौ वर्षीय किशोरी पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार किशोरी को छोड़कर भागा भाग गया। थाना क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर निवासी रजनीश कुमार व उसकी पत्नी खेत पर काम कर रहे थे। साथ में उनकी नौ वर्षीय पुत्री कुमारी कशिश भी खेत पर काम कर रही थी। इसी बीच अचानक गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।
गुलदार जैसे ही उसको उठा कर ले जा रहा था तो कशिश ने शोर मचा दिया शोर सुनकर उसकी मां व आसपास के खेतों पर काम कर रहे किसान गुलदार की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख गुलदार कशिश को छोड़कर भाग गया। कुमारी कशिश के गले, सीने, कंधों समेत शरीर पर कई जगह कटे के निशान हैं।
लहूलुहान हालत में कशिश को उपचार के लिए परिजन सीएचसी नगीना लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने रेफर कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना वन विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है।
