आज का राशिफल | 03 जनवरी, 2022
मेष राशि आपका व्यवहार सभी के प्रति बहुत उदार रहेगा। बुजुर्ग आपको आशीर्वाद देंगे और आपके अच्छे भविष्य की कामना भी करेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। करियर को लेकर आप आज काफी उत्साहित और सकारात्मक रहेंगे। वृष राशि आप किसी अटके हुए कार्य के कारण काफी परेशान हो सकते हैं। ऐसे …
मेष राशि
आपका व्यवहार सभी के प्रति बहुत उदार रहेगा। बुजुर्ग आपको आशीर्वाद देंगे और आपके अच्छे भविष्य की कामना भी करेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। करियर को लेकर आप आज काफी उत्साहित और सकारात्मक रहेंगे।
वृष राशि
आप किसी अटके हुए कार्य के कारण काफी परेशान हो सकते हैं। ऐसे लोगों से अपने मन की बातें शेयर न करें जो आपकी भावनाओं को महत्व न देते हों। दांपत्य संबंधों में मनमुटाव हो सकता है। आध्यात्मिक विषयों के प्रति आपका रूझान बढ़ने की संभावना है।
मिथुन राशि
कार्यक्षेत्र की स्थितियाँ आपके अनुकूल रहेंगी। आपको कुछ नया और रोमांचक करने का अवसर मिलेगा। आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे सफलतापूर्वक अंजाम तक भी पहुँचा लेंगे। किसी तरह की विवादित परिस्थितियों से स्वयं को दूर रखें।
कर्क राशि
व्यवसाय की गति आज काफी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की सलाहों से आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। दूसरों के साथ तालमेल बैठाने में कई बार थोड़ी परेशानी महसूस होगी। स्वयं की गलतियों को पहचानें और उसे दूर करने का प्रयास करें।
सिंह राशि
पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप थोड़ा संवेदनशील रहेंगे। बिगड़े रिश्तों को सुधारने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ विवाह को लेकर चर्चा करेंगे। दोस्तों के साथ बाहर कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।
कन्या राशि
बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी। सरकारी कार्य थोड़े उलझते हुए प्रतीत हो रहे हैं। संपत्ति के माध्यम से आपको धन लाभ भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य कीचिंता रहेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ अपेक्षा से कम होगा।
तुला राशि
जॉब में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। बॉस आपको पदोन्नति दे सकते हैं। आप अपनी उपलब्धियों के कारण आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप अपनी स्किल्स को बढ़ाने का प्रयास करें। आपको इसके दीर्घकालिक सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि
आप किसी काम के अटकने के कारण थोड़े व्यथित हो सकते हैं। धैर्यवान बने रहें जल्द ही आपके सभी कार्य बनते नजर आयेंगे। धन कमाने के नये स्तोत्र बनने की सम्भावना भी प्रबल है। नव विवाहित जोड़े आज अपनी गृहस्थी को लेकर योजना बना सकते हैं।
धनु राशि
प्रेमी जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधने को लेकर योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन आनन्दमय रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। नये कारोबारी सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। आज काम के साथ ही आप समाज को भी पर्याप्त महत्व देने वाले हैं।
मकर राशि
मैनेजमेंट से जुड़े हुए कार्यक्षेत्र में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके कारण सिरदर्द और थकान सी महसूस हो सकती है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें। दूसरों के काम की ज़िम्मेदारी बिल्कुल न लें। घर का माहौल शाम के समय अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
बच्चों की सफलता पर आपको गर्व की अनुभूति होगी। ऐश्वर्य और विलासिता के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। पुराने निवेश का लाभ आज आपको मिल सकता है। रिश्तेदारों के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब में आपकी सैलरी भी बढ़ सकती है।
मीन राशि
नई जॉब ढूंढ हे हैं तो आपको सफलता मिलने वाली है। सभी जरूरी काम आप आज समय पर कर लेंगे। नौकरीपेशा लोग आज परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताना चाहेंगे। छात्रों के करियर को लेकर दिन बड़ा भाग्यशाली है। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं।
