आज सीएम योगी करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लेकर बड़ी घोषणा, जानें क्या?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। प्रदेश में कार्यरत 3.73 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना के दौरान 10 श्रेष्ठ अभियान चलाने वाले जिलों की तीन उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में 500 रुपए तक …

लखनऊ। प्रदेश में कार्यरत 3.73 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना के दौरान 10 श्रेष्ठ अभियान चलाने वाले जिलों की तीन उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में 500 रुपए तक प्रतिमाह बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव बाल विकास व पुष्टाहार विभाग ने भेजा था।

पढ़ें- संभल: कोरोना योद्धाओं को स्टार ऑफ संभल के अवार्ड से किया गया सम्मानित

इस पर निर्णय लिया जा चुका है जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री आज के कार्यक्रम में करेंगे। वहीं बीते दो सालों में कोरोना से लड़ाई में साथ देने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को अलग से भत्ता भी देने की तैयारी है। इससे पहले आशा बहुओं के मानदेय में 750 रुपए, अनुदेशकों के मानदेय में 2000 रुपए और रसोइयों के मानदेय में 500 रुपए की बढ़ोत्तरी की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के गठबंधन के शामिल सभी सहयोगी दलों की हुई बैठक

इससे पहले 14 सितंबर 2021 को उत्तर प्रदेश बाल विकास व पुष्टाहार विभाग की प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के अनुसार मानदेय कितना बढ़ा है इसे नीचे देख सकते हैं-

  • 73 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का बढ़ चुका है मानदेय
  • पद संख्या-अभी तक मानदेय-प्रोत्साहन राशि कुल मानदेय+प्रोत्साहन राशिआंगनबाड़ी कार्यकत्री- (89 लाख)– 5500 रुपये-1500 रुपये -7000 रुपये
  • मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री (18 हजार)-4250 रुपये-1250 रुपये-5500 रुपये
  • आंगनबाड़ी सहायिकाएं (66लाख)-3250 रुपये -750 रुपये-4000 रुपये

पढ़ें- हल्द्वानी: दिव्यांगों में व्हीलचेयर समेत सहायक उपकरण का वितरण, लाभार्थियों के खिले चेहरे

संबंधित समाचार