मथुरा में हुए चार तीर्थयात्री सहित 11 कोरोना संक्रमित
मथुरा। उत्तर प्रदेश की तीर्थ नगरी मथुरा में रविवार को चार तीर्थयात्रियों सहित 11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मथुरा में रैपिड रिसपांस टीम के प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि रविवार को 11 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद पिछले एक महीने में अब तक जिले में 59 लोग …
मथुरा। उत्तर प्रदेश की तीर्थ नगरी मथुरा में रविवार को चार तीर्थयात्रियों सहित 11 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। मथुरा में रैपिड रिसपांस टीम के प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि रविवार को 11 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद पिछले एक महीने में अब तक जिले में 59 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
डॉ भूदेव सिंह ने बताया कि 11 नये मरीजों में 4 तीर्थयात्री भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रा पर पटना से आयी कांती देवी (60) और उनके बेटे काव्य (18) के अलावा मध्य प्रदेश से आये अथर्व खदकोदकर (14) एवं बुलन्दशहर से आए मनोज (26) कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।
उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने तक चारों तीर्थयात्री अपने गृह जनपद पहुंच गये हैं इसलिए उन्हें घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है। डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि मथुरा निवासी सात अन्य संक्रमितों को भी घर पर क्वारंटीन कर कोविड प्रोटोकॉल के तहत उपचार किया जा रहा है।
आज सीएम योगी करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लेकर बड़ी घोषणा, जानें क्या?
प्रदेश में कार्यरत 3.73 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना के दौरान 10 श्रेष्ठ अभियान चलाने वाले जिलों की तीन उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में 500 रुपए तक प्रतिमाह बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव बाल विकास व पुष्टाहार विभाग ने भेजा था। इस पर निर्णय लिया जा चुका है जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री आज के कार्यक्रम में करेंगे।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- आज सीएम योगी करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लेकर बड़ी घोषणा, जानें क्या?
