भाजपा विधायक माधुरी वर्मा और पूर्व बसपा सांसद राकेश पांडे ने थामा सपा का दामन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक माधुरी वर्मा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद राकेश पांडे सहित अन्य दलों के नेताओं ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया। सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दलबदल के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक माधुरी वर्मा और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद राकेश पांडे सहित अन्य दलों के नेताओं ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया।
सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुये बताया कि मैं सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद राकेश पांडे जी का बहुत-बहुत स्वागत करता हूं। मुझे खुशी है इनके साथ-साथ इनके बड़ी संख्या में साथी लोग आज सपा में शामिल हुए हैं। भाजपा से विधायक माधुरी वर्मा जी भी आज सपा में शामिल हुई है उनका भी बहुत-बहुत स्वागत है।
गौरतलब है कि माधुरी वर्मा, बहराइच जिले की नानपारा सीट से भाजपा की मौजूदा विधायक हैं। जबकि राकेश पांडे, अंबेडकर नगर संसदीय क्षेत्र से बसपा के सांसद रीतेश पांडे के पिता हैं। रीतेश लोकसभा में बसपा संसदीय दल के नेता भी हैं।

इससे पहले सपा ने सोशल मीडिया पर राकेश पांडे के साथ अखिलेश की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए वरिष्ठ बसपा नेता एवं अम्बेडकर नगर से पूर्व सांसद राकेश पांडेय जी अपने साथियों के साथ सपा में शामिल हुए।
97 हजार शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थी मॉल एवेन्यू चौराहे पर दे रहे धरना, विधानसभा घेरने का किया प्रयास
बेसिक शिक्षा विभाग में लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे प्रशिक्षितों ने लखनऊ पहुंच विधानसभा घेराव का प्रयास किया। शिक्षक भर्ती अभियान से जुड़े डीएलएड गुट का नेतृत्व कर रहे भानु प्रताप शुक्ल का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से कुछ दिन पूर्व 17 हजार पदों पर भर्ती देने का एक आदेश जारी किया गया।
पूरी खबर पढनें के लिए यहां क्लिक करें- 97 हजार शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थी मॉल एवेन्यू चौराहे पर दे रहे धरना, विधानसभा घेरने का किया प्रयास
