यातायात प्रभारी ने ई-रिक्शा चालकों को दिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के निर्देश
चित्रकूट। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव और उनकी टीम की ओर से नवीन गल्ला मंडी कर्वी में ई-रिक्शा चालकों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान यातायात प्रभारी ने ई- रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा के दोनों …
चित्रकूट। शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव और उनकी टीम की ओर से नवीन गल्ला मंडी कर्वी में ई-रिक्शा चालकों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान यातायात प्रभारी ने ई- रिक्शा चालकों को ई-रिक्शा के दोनों तरफ हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने, निश्चित स्थान पर पार्किंग करने, रिक्शे के बाएं तरफ सामने ड्राइवर का नाम, पता व मोबाइल नंबर लिखवाने के लिए निर्देशित किया।
साथ ही रिक्शे में लिखवाने के लिए एक कोड सीरीज भी निर्धारित की गई। जिसके लिए एक रजिस्टर भी बनाया गया तथा 180 ई-रिक्शा चालकों को वाहन कोड दिया गया। जिस कोड को उन्हें रिक्शे पर लिखवाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद उन्होंने ई-रिक्शा में रिफ्लेक्टर लगवाने और चालकों को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया।
इसके अलावा यातायात प्रभारी ने ठेलिया दुकानदारों को यथास्थान पर ठेलिया लगाने के लिए निर्देशित किया और कोविड-19 के दृष्टिगत आम जनमानस को मास्क लगाने के लिए भी जागरुक किया गया।
बरेली: 15 से 18 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू, जिले में बनाए गए 38 सेंटर
देश भर में आज से कोरोना के खिलाफ एक और बड़ी लड़ाई शुरू हो गई है। आज से 15 से लेकर 18 साल तक के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। इस उम्र के बच्चों के लिए अलग से वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। इधर बरेली के जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भी सोमवार को वैक्सीनेशन शुरू हो गया है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बरेली: 15 से 18 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू, जिले में बनाए गए 38 सेंटर
