अयोध्या: बच्चों का अन्नप्राशन व महिलाओं की हुई गोद भराई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले में सोमवार को सभी ब्लॉकों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और महिलाओं के लिए अन्नप्राशन और गोद भराई का प्रतीकात्मक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाल व पुषटाहार विभाग की ओर से आयोजित किए गए। अयोध्या जिले में मुख्य कार्यक्रम गांधी सभागार में हुआ। जिला मुख्यालय पर गांधी सभागार और …

अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले में सोमवार को सभी ब्लॉकों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और महिलाओं के लिए अन्नप्राशन और गोद भराई का प्रतीकात्मक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बाल व पुषटाहार विभाग की ओर से आयोजित किए गए। अयोध्या जिले में मुख्य कार्यक्रम गांधी सभागार में हुआ।

जिला मुख्यालय पर गांधी सभागार और विकास खण्ड स्तर पर ब्लॉक सभाकक्ष में कार्यकम का आयोजन हुआ, जिसमें जनपद में कार्यरत 1768 आंगनबाड़ी कार्यकत्री, 435 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री,1735 आंगनबाड़ी सहायिका और जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव प्रसारण में प्रतिभाग किया। जनपद मुख्यालय पर कार्यकम में मुख्य अतिथि सदर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता रहे। इस दौरान डीएम नितीश कुमार और मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव भी मौजूद रहीं। जिसमें पांच महिलाओं और पांच बच्चों को अन्न प्राशन कराया गया।

यह भी पढ़ें:-स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन बोले- दिल्ली में 80 फीसदी से ज्यादा मामले ओमिक्रोन वेरिएंट के हैं, एक सप्ताह में और बढ़ेंगे केस

जनपद के श्रमिक भी हुए लाभन्वित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के असंगठित व भवन और सन्निर्माण श्रमिकों को 1000-1000 रुपए की दर से 1500 करोड़ रुपए का भरण-पोषण भत्ता वितरण किया गया, जिसमें जनपद के बड़ी संख्या में श्रमिक लाभान्वित हुए। विधायक व जिलाधिकारी द्वारा पांच निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों व पांच असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कर्मकारों को प्रतीकात्मक रूप से श्रम कार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनपद के दो श्रमिकों के परिजन जिनकी दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गयी थी, उनको एफडी का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें:-बुल्ली बाई मामला: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- यह भाजपा के अल्पसंख्यकों के बार-बार अमानवीकरण का है परिणाम

संबंधित समाचार