रामपुर: कदम से कदम मिलाकर चलीं रिक्रूट महिला आरक्षी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पुलिस लाइन में 199 महिला सिपाही जून से ट्रेनिंग ले रही थीं। 28 दिसंबर को इनकी ट्रेनिंग पूरी हो गई। सोमवार को सभी ने पांच जनवरी को होने वाली पासिंग आउट परेड के लिए सोमवार को फाइनल रिहर्सल की। इस दौरान सामूहिक भोजन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल भी …

रामपुर, अमृत विचार। पुलिस लाइन में 199 महिला सिपाही जून से ट्रेनिंग ले रही थीं। 28 दिसंबर को इनकी ट्रेनिंग पूरी हो गई। सोमवार को सभी ने पांच जनवरी को होने वाली पासिंग आउट परेड के लिए सोमवार को फाइनल रिहर्सल की। इस दौरान सामूहिक भोजन का कार्यक्रम हुआ। जिसमें पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल भी मौजूद रहे।

28 जून से रिजर्व पुलिस लाइन में 199 रिक्रुट महिला आरक्षी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी, जिनकी अन्तः विषय की परीक्षाएं 14 से लेकर 22 दिसंबर तक हुईं थी। जबकि बाहय विषयों की परीक्षाएं 24 से लेकर 28 दिसंबर तक आयोजित की गईं। उसके बाद इसी दिन साक्षात्कार भी लिया गया था। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही सभी रिक्रुट महिला आरक्षी उत्तीर्ण हुईं।

महिला रिक्रुट आरक्षियों की पासिंग आउट पांच जनवरी को होनी है, उसी के चलते सोमवार को पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड में फाइनल पासिंग आउट परेड का रिहर्सल किया गया। पुलिस अधीक्षक ने परेड को चेक किया गया। उसके बाद सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल अपर पुलिस अधीक्षक डा. संसार सिंह द्वारा स्वयं रिक्रुट महिला आरक्षियों को भी खाना खिलाया गया। इस दौरान समस्त क्षेत्राधिकारी,समस्त थाना प्रभारी, समस्त शाखा प्रभारी सहित अन्य अधिकारी /कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार