रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: नौचंदी सहित कई ट्रेनें रद्द, लखनऊ-काठगोदाम का बदला रूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। रोजा रेलवे स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग तथा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते नौचंदी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर उनका संचालन किया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार लखनऊ काठगोदाम स्पेशल ट्रेन पांच व छह जनवरी को, काठगोदाम लखनऊ स्पेशल ट्रेन छह व …

लखनऊ। रोजा रेलवे स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग तथा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते नौचंदी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रद्द कर दी गईं। कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर उनका संचालन किया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार लखनऊ काठगोदाम स्पेशल ट्रेन पांच व छह जनवरी को, काठगोदाम लखनऊ स्पेशल ट्रेन छह व सात जनवरी को, सहारनपुर से प्रयागराज संगम नौचंदी एक्सप्रेस चार से छह जनवरी को, प्रयागराज संगम से सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस पांच से सात जनवरी तक निरस्त कर दी गई है।

साथ ही वाराणसी जम्मू तवी बेगमपुरा एक्सप्रेस चार से छह जनवरी तथा जम्मू तवी से वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस पांच से सात जनवरी तक निरस्त रहेगी। नॉन-इंटरलॉकिंग के कारण बापूधाम मोतिहारी आनंद विहार चार जनवरी को बुढ़वल लखनऊ कानपुर, सहरसा आनंद विहार पांच जनवरी को, कामाख्या आनंद-विहार छह जनवरी को, रक्सौल आनंद विहार छह जनवरी को, न्यू जलपाईगुड़ी अमृतसर पांच जनवरी को लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी।

छात्राओं ने बनाया पेट्रोलियम उत्पाद

लखनऊ। समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजधानी के राजकीय विद्यालयों में चल रही विज्ञान प्रदर्शनी में बेटियों ने बड़े—बड़े मॉडलों को प्रस्तुत किया है। सोमवार को राजकीय हाईस्कूल सदरौना सरोजनीनगर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान छात्राओं ने 25 मॉडल प्रस्तुत किए जिसमें 15 क्रियाशील मॉडल, चार्ट्स प्रदर्शित किए गए। इनमें कक्षा दस की छात्राएं आशु और रजनी गौतम ने मिलकर प्लास्टिक वेस्ट पदार्थों से पेट्रोलियम उत्पाद का मॉडल पेश किया। महज 50 रूपए की लागत से बने इस मॉडल को अधिकारियों ने भी सराहा।

यह भी पढ़ें:-नॉकआउट में कुछ भी संभव : भारतीय महिला टीम के विश्व कप क्वालीफिकेशन पर बोले थॉमस डेनर्बी

संबंधित समाचार