संभल: खाद कंपनी में 13 कोरोना संक्रमित मिले
संभल, अमृत विचार। एक खाद कंपनी में स्वास्थ्य विभाग की जांच में 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 17 हो चुकी है। कोरोना की तीसरी लहर ने लोगों को अभी से ही दहशत में डालना शुरू कर दिया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की नीद भी उड़ी है। चार …
संभल, अमृत विचार। एक खाद कंपनी में स्वास्थ्य विभाग की जांच में 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 17 हो चुकी है।
कोरोना की तीसरी लहर ने लोगों को अभी से ही दहशत में डालना शुरू कर दिया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की नीद भी उड़ी है। चार दिन पहले जनपद संभल के पोर्टल पर दो संक्रमित मिले थे। रविवार को थाना नखासा पुलिस वांछित आरोपी को पकड़ कर लाई थी, पुलिस प्रक्रिया में आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं कैला देवी थाना में तैनात महिला सिपाही भी इलाज कराने के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी।
सोमवार को भी 13 नए लोग संक्रमित मिले। जनपद के बबराला में संचालित यारा वीरा फर्टिलाइजर यूरिया खाद की कंपनी है, जिसमें पहले भी भारी संख्या में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। खाद कंपनी में स्कूल और अस्पताल भी बने हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सोमवार को वहां पर जांच की गई तो शिक्षक और स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना संक्रमित मिले। एक साथ 13 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने से सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसमें 7 आरटीजन की रिपोर्ट में, 6 आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में संक्रमित मिले हैं। अभी और लोगों की जांच कराई जा रही है।
