बरेली: प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे छात्र
बरेली, अमृत विचार। 9 वीं से 12वीं तक के छात्र परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की ओर से निर्देश जारी कर दिये गए हैं। इसके लिए 20 जनवरी तक शिक्षक, छात्र और अभिभावक आवेदन कर पंजीकरण करा सकते हैं। केवीएस ने …
बरेली, अमृत विचार। 9 वीं से 12वीं तक के छात्र परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की ओर से निर्देश जारी कर दिये गए हैं। इसके लिए 20 जनवरी तक शिक्षक, छात्र और अभिभावक आवेदन कर पंजीकरण करा सकते हैं।
केवीएस ने सभी केंद्रीय विद्यालयों को प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया है। हालांकि परीक्षा के कार्यक्रम के लिए अभी समय की घोषणा नहीं की गई है। विभागीय जानकारी के अनुसार फरवरी के अंतिम हफ्ते तक तारीख तय होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके पीछे वजह यह है कि कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं मार्च में होने वाली है। छावनी क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय-2 के प्रधानाचार्य पंकज अग्रवाल ने बताया कि इसमें 9 वीं से 12वीं तक के छात्र प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा शिक्षकों और अभिभावक भी पंजीकरण करा सकते हैं।
इसके बाद पंजीकृत प्रतिभागी द्वारा लिखित लेख और निबंध जमा कर शासन को भेजा जाएगा। प्रतिभागियों का चयन कर प्रधानमंत्री की परीक्षा पर चर्चा में शामिल किया जाएगा। विद्यालय से अभी तक 25 शिक्षकों ने पंजीकरण कराया है। बताया कि इसके पीछे उद्देश्य है कि अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा छात्रों के मार्कस पर ज्यादा ध्यान देने के बजाए परीक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों का आसानी से सामना करने के लिए उन्हें तैयार किया जा सके ।
