मुरादाबाद: गृह कलह में कमिश्नर के टेलीफोन आपरेटर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार।  मझोला थाना क्षेत्र के गणेश नगर निवासी महिला ने फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे गृह कलह बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कराए। मझोला के गणेश नगर रामलीला मैदान के पास मोनू कश्यप अपनी …

मुरादाबाद, अमृत विचार।  मझोला थाना क्षेत्र के गणेश नगर निवासी महिला ने फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे गृह कलह बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कराए।
मझोला के गणेश नगर रामलीला मैदान के पास मोनू कश्यप अपनी पत्नी नेहा के साथ रहते हैं। मोनू कमिश्नर आवास में टेलीफोन आपरेटर के पद पर कार्यरत हैं।

उनकी शादी दो साल पहले बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र के कानून गोयान निवासी नेहा के साथ हुई थी। एक साल बाद ही दोनों में अनबन रहती थी। सोमवार शाम करीब सात बजे कमरे के दरवाजे के ऊपर लगी ग्रिल में दुपट्टे से फंदा लगाकर नेहा ने आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने मझोला पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना प्रभारी धनंजय सिंह फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मृतका के मायके वालों को दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार