मुरादाबाद: नामचीन दवाओं के नकली रैपर और होलोग्राम बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में नामचीन कंपनी की दवाइयों के नकली रैपर और होलोग्राम बनाने का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा है। सोमवार को एक शिकायत के आधार पर लखनऊ पुलिस ने सिविल लाइंस पुलिस के साथ हिमगिरी कालोनी में छापा मारकर भारी संख्या में दवाइयों के नकली रैपर व होलोग्राम बरामद किए। देर …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में नामचीन कंपनी की दवाइयों के नकली रैपर और होलोग्राम बनाने का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा है। सोमवार को एक शिकायत के आधार पर लखनऊ पुलिस ने सिविल लाइंस पुलिस के साथ हिमगिरी कालोनी में छापा मारकर भारी संख्या में दवाइयों के नकली रैपर व होलोग्राम बरामद किए। देर रात सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।लखनऊ की टीम इस गोरखधंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश में छापे मार रही है।

भोजपुर के चकबेगमपुर निवासी अजीजुल हसन पुत्र रहमत हुसैन का दवाइयों की मैन्यूफैक्चरिंग व पैकिंग का कारोबार है। उनकी नमन इंडिया नाम से फर्म है। अजीजुल हसन ने पुलिस को बताया कि मेरी फर्म के नाम से नकली रैपर व होलोग्राम हिमगिरी कालोनी निवासी आरिज उर्फ राजा द्वारा बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार लखनऊ के अमीनाबाद थाना क्षेत्र में भी 10 दिन पहले नकली रैपर व होलोग्राम बनाते एक युवक को पकड़ा था। वहां पर भी मामला दर्ज कराया गया था।

सोमवार को लखनऊ व सिविल लाइंस पुलिस ने संयुक्त रूप से हिमगिरी कालोनी से आरिज उर्फ राजा को नकली रैपरों व होलोग्राम के साथ पकड़ लिया। आरिज की निशानदेही पर लखनऊ की टीम अन्य फरार सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एसएचओ सिविल लाइंस रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अजीजुल हसन की शिकायत पर कॉपी राइट अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज