अखिलेश यादव के करीबी बिल्डर पर आयकर विभाग ने कसा शिकंजा, 40 ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक और करीबी NCR के बड़े बिल्डर अजय चौधरी के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है। ACE group के चेयरमैन अजय चौधरी को लोग संजू नागर के नाम से जानते हैं बहुत कम लोग उन्हें अजय चौधरी के नाम से जानते हैं। जानकारी के मुताबिक …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक और करीबी NCR के बड़े बिल्डर अजय चौधरी के ठिकानों पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की है। ACE group के चेयरमैन अजय चौधरी को लोग संजू नागर के नाम से जानते हैं बहुत कम लोग उन्हें अजय चौधरी के नाम से जानते हैं। जानकारी के मुताबिक बिल्डर अजय चौधरी के कई 40 से ठिकानों पर अभी बड़े पैमाने पर छापेमारी जारी है।

दिल्ली और NCR के बड़े बिल्डर अजय चौधरी के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ने की खबर आई तो सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर चर्चा हो रही है। बिल्डर अजय चौधरी के ठिकानों पर बड़े पैमाने पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग ने लगातार छापेमारी की है।

गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले ही कन्नौज में अखिलेश यादव के करीबी और एमएलसी (MLC) पुष्पराज जैन पंपी के ठिकानों पर कन्नौज शहर और अन्य शहरो पर छापेमारी की गई थी। इस घटना से बौखलाए हुए सपा अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेस कर आयकर विभाग के छापों को चुनावों से पहले दबाव बनाने की कार्यवाई बताया था।

राजधानी में कोरोना विस्फोट, मेदांता अस्पताल में 40 स्टाफ हुए संक्रमित

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी लखनऊ में कोरोना का भयंकर विस्फोट हुआ है। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में कोरोना का ऐसा कहर दिखा है कि एक साथ करीब 40 मेडिकल स्टाफ संक्रमित पाए गए हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- राजधानी में कोरोना विस्फोट, मेदांता अस्पताल में 40 स्टाफ हुए संक्रमित

संबंधित समाचार