हरदोई: बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई कार, दो की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद सवार भाई-बहन की मृत्यु हो गई जबकि कार में सवार लोग घायल हो गए । जानकारी के अनुसार लखनऊ-शाहजहांपुर हाइवे पर कछौना कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर मोड़ के निकट मंगलवार की सुबह बाइक सवार को बचाने में डिजायर कार …

हरदोई। बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद सवार भाई-बहन की मृत्यु हो गई जबकि कार में सवार लोग घायल हो गए ।

जानकारी के अनुसार लखनऊ-शाहजहांपुर हाइवे पर कछौना कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुर मोड़ के निकट मंगलवार की सुबह बाइक सवार को बचाने में डिजायर कार नंबर UP27 AN 1850 अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार चालक अजीम के अलावा हसनैन व यासीन गंभीर रूप से घायल हो गये।

मेडिकल स्टोर संचालक मुख्तार व उसकी बहन सना की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार सवार सभी शाहजहांपुर निवासी हैं। जो कि लखनऊ दवा लेने जा रहे थे।

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व एम्बुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज हेतु भर्ती कराया गया। भाई बहन की मृत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।

रायबरेली: कोरोना योद्धाओं को बूस्टर डोज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार

कोरोना के केस बढ़ते ही तीसरी लहर की आशंका बन गई है। संक्रमण से बचाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गईं। इसी के चलते किशोरवय लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है तो साथ ही कोरोना योद्धाओं को बूस्टर डोज दी जानी है। स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ के साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर्स को इसकी सूचना भेज दी है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के 11,579 और अन्य विभागों के 13,954 अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं। इन योद्धाओं में से 92 फीसद को पहली व दूसरी डोज पहले ही दी जा चुकी है।

पूरी खबर पढञनें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: कोरोना योद्धाओं को बूस्टर डोज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार

संबंधित समाचार