मुरादाबाद: नगर निगम के खिलाफ शिवसेना ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी
मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम क्षेत्र में टूटी सड़कों, वार्डों में सफाई व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ शिवसैनिक मंगलवार को सड़क पर उतरे। नगर आयुक्त के शिविर कार्यालय पीलीकोठी पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। नगर निगम के पूर्व पार्षद और शिवसेना के प्रदेश उप प्रमुख विपिन भटनागर के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने नगर आयुक्त के …
मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम क्षेत्र में टूटी सड़कों, वार्डों में सफाई व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ शिवसैनिक मंगलवार को सड़क पर उतरे। नगर आयुक्त के शिविर कार्यालय पीलीकोठी पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
नगर निगम के पूर्व पार्षद और शिवसेना के प्रदेश उप प्रमुख विपिन भटनागर के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने नगर आयुक्त के शिविर कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 44 बल्देवपुरी की सड़कों सहित अन्य वार्डों में टूटी फूटी सड़कों से नागरिकों को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई। कहा निगम क्षेत्र के कई वार्ड में सड़कें टूटी हैं। सफाई व्यवस्था बदहाल है।
मलिन बस्तियों और अंदरूनी गलियों में गंदगी और कूड़ा पसरा है। निगम अधिकारियों के चहेते सफाई सुपरवाइजर 15-20 साल से एक जगह पर जमे रहकर मनमानी कर रहे हैं। कई दिनों तक गलियों में सफाई कर्मचारियों के न आने से गंदगी से नागरिकों को परेशानी हो रही है। स्मार्ट सिटी केवल कागज में सिमट कर रह गया है।
आउटसोर्सिंग से तैनात कर्मचारियों को बेहद कम मानदेय देकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो संगठन बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। नगर आयुक्त को संबोधित अपनी मांगों का ज्ञापन दिया।
विरोध प्रदर्शन करने वालों में जिला प्रमुख युवा सेना मुदित उपाध्याय, महानगर प्रमुख कमल राव, जिला प्रमुख शिवसेना वीरेंद्र अरोड़ा, कुलदीप रस्तोगी, शिबू सैनी, बादाम सिंह, दीपक, राहुल कुमार, अमिश ठाकुर, अरुण ठाकुर आदि शिवसैनिक व स्थानीय नागरिक शामिल रहे।
