मुरादाबाद : पर्ल व सहारा फाइनेंस कंपनी के खिलाफ कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा, बोले- निवेशकों का पैसा वापस कराए सरकार
मुरादाबाद, अमृत विचार। सहारा इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज और पीएसीएल की पर्ल्स फाइनेंशियल योजना में कंपनी द्वारा निवेशकों का करोड़ों रुपये हड़पने और रकम वापसी न कराने पर मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन पर भाजपा सरकारों पर रकम हड़पने वाली कंपनियों के निदेशकों से मिलीभगत का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष असलम …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सहारा इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज और पीएसीएल की पर्ल्स फाइनेंशियल योजना में कंपनी द्वारा निवेशकों का करोड़ों रुपये हड़पने और रकम वापसी न कराने पर मंगलवार को कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन पर भाजपा सरकारों पर रकम हड़पने वाली कंपनियों के निदेशकों से मिलीभगत का आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के नेतृत्व के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सरकार पर निवेशकों के पैसे वापस न दिलाने में शिथिलता व मिलीभगत का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 18-20 वर्षों में सहारा व पर्ल्स फाइनेंस कंपनियों ने करोड़ों गरीब व मध्यमवर्गीय निवेशकों का 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रकम डकार रखी है। सरकार न तो कंपनी के निदेशकों पर ठोस कारवाई कर रही है और न ही निवेशकों की रकम वापसी करा रही है। इससे साफ है कि सरकार इनसे मिली है।
कहा कि कांग्रेस भाजपा नेताओं के संरक्षण में हो रहे सभी आर्थिक घोटालों का सड़क पर उतर कर तब तक विरोध करेगी, जब तक गरीब निवेशकों को न्याय नहीं मिल जाता है। अंत में राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में महानगर अध्यक्ष अनुभव महरोत्रा, अफजल साबरी, जगजीत सिंह, शकील चौधरी, शकील सकलेनी, अतीक अहमद, राजेंद्र वाल्मीकि, गईयूर अंसारी, दाऊद खान, इरशाद हुसैन, शिशुपाल सिंह जाटव, धर्मेंद्र सिंह, मो. आरिफ, समीर चौधरी, कनीज फातिमा, असलम हुसैन आदि रहे।
