शादी के बंधन में बंधने वाले हैं फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर, जानें कैसे होगी ग्रैंड वेडिंग…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बॉलीवुड की गलियों में एक बार फिर शादी की शहनाईयां सुनाई देने वाली हैं। लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सूत्रों से मिली खबर के हिसाब से मार्च 2022 में फरहान और शिबानी शादी कर सकते हैं। दोनों एक …

बॉलीवुड की गलियों में एक बार फिर शादी की शहनाईयां सुनाई देने वाली हैं। लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

सूत्रों से मिली खबर के हिसाब से मार्च 2022 में फरहान और शिबानी शादी कर सकते हैं।

दोनों एक ग्रैंड वेडिंग करके हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थामने वाले हैं।

श्रद्धा कपूर से रिश्ता टूटने के बाद फरहान अख्तर की जिंदगी में शिबानी दांडेकर ने एंट्री मारी और दोनों अब तक साथ हैं।

जानकारी के मुताबिक इस शादी में फरहान और शिबानी के परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

गौरतलब है कि फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर पिछले काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दोनों कोरोना महामारी की वजह से पहले भी अपनी वेडिंग पोस्टपोन कर चुके हैं। इसलिए अब कपल अपनी शादी को और टालना नहीं चाहते हैं।

फरहान और शिबानी लंबे समय से एक दूसरे के साथ रह रहे हैं और वो कोरोना के बीच अपनी शादी में और देरी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने अब इंटीमेट वेडिंग करने का फैसला किया है।

नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे को हुआ कोरोना, पत्नी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कोरोना पूरे देश में एक बार फिर लौट आया है। कोविड का कहर धीरे-धीरे तेजी बढ़ता जा रहा है। ये महामारी अब बॉलीवुड तक पहुंच गई है। कोविड महामारी अपने पैर पसारते हुए कई सितारों के घरों तक पहुंच चुकी है। 2 हफ्ते पहले नकुल मेहता कोविड पॉजीटिव पाए गए थे

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- नकुल मेहता के 11 महीने के बेटे को हुआ कोरोना, पत्नी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

संबंधित समाचार