अयोध्या: सीएचसी पर हुए सम्मेलन में आशा बहुओं को किया गया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। ब्लॉक स्तरीय आशा सम्मेलन सीएचसी सोहावल में मंगलवार को हुआ। जिसमें सरकार से जारी कोविड 19 के दिशा निर्देशों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों सहित आशा को प्रशिक्षित किया गया।तेजी से बढ़ रहे कोरोना की तीसरी सम्भावित लहर को मद्देनजर मौजूद आशा बहुओं को सीएचसी प्रभारी ने दिशा निर्देश जारी किए। स्वास्थ्य विभाग के ग्रामीण …

अयोध्या। ब्लॉक स्तरीय आशा सम्मेलन सीएचसी सोहावल में मंगलवार को हुआ। जिसमें सरकार से जारी कोविड 19 के दिशा निर्देशों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों सहित आशा को प्रशिक्षित किया गया।तेजी से बढ़ रहे कोरोना की तीसरी सम्भावित लहर को मद्देनजर मौजूद आशा बहुओं को सीएचसी प्रभारी ने दिशा निर्देश जारी किए। स्वास्थ्य विभाग के ग्रामीण अंचलों में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा के बाद तीन आशा कर्मियों को सम्मानित किया गया।

इनमें चिर्रा मोहम्मदपुर की आशादेवी, रौनाही की मंजू गुप्ता को दूसरा व यही की रीता देवी तीसरा स्थान देकर पुरस्कृत किया गया। सम्मेलन कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। सीएचसी प्रभारी प्रदीप कुमार, वरिष्ठ फार्मासिस्ट कृपाशंकर उपाध्याय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, साधना सिंह, कंचन यादव, रीता सिंह मौजूद रहे।

अयोध्या में 9 को अखिलेश घुमाएंगे विजय रथ

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों के अयोध्या आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन के अयोध्या प्रवास पर 8 जनवरी को आ रहे हैं। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने बताया कि अखिलेश शाम को यहां पहुंचने के बाद सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। रविवार की सुबह जिले में विजय रथ निकालेंगे। इसके चलते युवजन सभा ने 7 जनवरी को ब्लॉक स्तर होने वाली साइकिल यात्रा व जन चौपाल कार्यक्रम को 11 जनवरी से करने का निर्णय लिया है। पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारियों में जुट गए हैं।

यह भी पढ़ें:-पटियाला के मेडिकल कॉलेज में 80 से ज्यादा डॉक्टर और छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव, कराया गया हॉस्टल खाली

संबंधित समाचार