बहराइच: गुंडा एक्ट के तहत नौ अपराधियों को किया गया जिला बदर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विधानसभा चुनाव को देखते हुए डीएम ने नौ अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। साथ ही दो और अपराधियों को थाने में छह माह तक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने नौ अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए छह माह …

बहराइच। विधानसभा चुनाव को देखते हुए डीएम ने नौ अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। साथ ही दो और अपराधियों को थाने में छह माह तक उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने नौ अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है।

थाना हरदी के ग्राम सिपहियाप्यूली निवासी महिजीत पुत्र चिन्ताराम व अंकित पुत्र बुद्धिसागर व थाना हरदी के पिपरीमोहन निवासी गुल्ले उर्फ गुल्ला पुत्र खलील, थाना खैरीघाट के ग्राम अलीनगरकलॉ निवासी चांद बाबू पुत्र अबुल अली, थाना मोतीपुर के ग्राम हरीपुरवा जगतापुर गुलरिहा निवासी रमजान उर्फ मामा पुत्र बदरूद्दीन, शोभापुरवा मनगौढ़िया निवासी छत्रपाल पुत्र श्यामलाल व राजेश उर्फ गर्जा पुत्र राधेलाल एवं दौलतपुर निवासी अखिलेश कुमार पोरवाल पुत्र अयोध्या प्रसाद तथा थाना नानपारा के निवासी कसाईटोला एसपी कसाई उर्फ वसीम पुत्र छोटकन्ना को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।

कोतवाली देहात के ग्राम तेलियनपुरवा इमलिया निवासी जगतराम पुत्र राम नरायन व चैखड़िया निवासी श्याम बिहारी उर्फ चुनमुन पुत्र नन्हे को जिला मजिस्ट्रेट ने थाने में आगामी छः माह तक प्रत्येक माह की 15 तारीख को उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

अपहरण का आरोपी लखीमपुर से गिरफ्तार  

बहराइच। अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपित को मंगलवार मोतीपुर पुलिस ने लखीमपुर से पकड़ लिया है। पूछताछ के बाद आरोपित को जेल रवाना कर दिया गया। मोतीपुर थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि कुड़वा गांव की महिला ने गांव के सूरज पुत्र राजेश के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा एक जनवरी को दर्ज कराया था।

नामजद आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद बाहर जाने की फिराक में था। वह लखीमपुर खीरी जिले के सिसैया चैराहा पहुंच गया। मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव और रवि शंकर की टीम को भेजा गया। सुबह 11 बजे आरोपी को चैराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ ने बताया कि महिला ने बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

यह भी पढ़ें:-नैनीताल जिले में 7,72,912 मतदाता चुनेंगे छह विधायक, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

संबंधित समाचार