बरेली में मैराथन दुर्घटना पर कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी गैर जिम्मेदाराना : गीता शाक्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने बरेली में कांग्रेस की मैराथन में हुई दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि इस संबंध में कांग्रेस नेताओं की गलतबयानी गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने मैराथन में हुई घटना पर अनर्गल बयान दिए जो कांग्रेस …

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने बरेली में कांग्रेस की मैराथन में हुई दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि इस संबंध में कांग्रेस नेताओं की गलतबयानी गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने मैराथन में हुई घटना पर अनर्गल बयान दिए जो कांग्रेस की संवेदनहीनता व शर्मनाक है।

गीता शाक्य ने कहा कि आयोजकों ने बच्चियों को लालच देकर उनका इस्तेमाल चुनावी फायदे के लिए किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने छात्राओं और बच्चियों को बहला फुसला कर आयोजन में तो बुला लिया लेकिन, भगदड़ के बाद जिस तरह से नेताओं ने गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया वह बहुत ही गलत है। उन्होंने घायल बच्चियों के उपचार के लिए न तो कोई प्रबंध किया बल्कि घटना के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहरा दिया।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद जिस तरह से कांग्रेस नेताओं ने अपनी गलती छिपाने के लिए उसकी तुलना वैष्णो देवी मंदिर की दुखद घटना से की वह बहुत ही गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि घटना के समय तत्काल ही बीजेपी के कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके इलाज की व्यवस्था की, जबकि कांग्रेसी केवल कंपनी की गलती पर पर्दा डाल रहे हैं।

फिर कसने लगा कोरोना का शिकंजा

देश के कई राज्यों की तरह कोरोना संक्रमण ने अब उत्तर प्रदेश को भी अपने शिकंजे में लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार को यूपी में 992 नये कोरोना संक्रमित मिले। इसमे कोरोना के नए वैरियंट ओमीक्रान के मिले 18 मरीज भी शामिल है। यूपी के चार जिलों में तो नये कोरोना संक्रमितों की संख्या सौ के पार रही। जिसमे गौतम बुद्ध नगर में 165, गाजियाबाद में 174, लखनऊ में 150 तथा मेरठ में 102 नए कोरोना संक्रमित मिले है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: ‘कोरोना विस्फोट’ न करा दें ये चुनावी जनसभाएं! जानिए…क्या कहते हैं एक्सपर्ट

संबंधित समाचार